17 लाख तक के टैक्स रिफंड हुए क्रेडिट, ऐसे चेक करें अपना रिफंड स्टेटस

Updated at : 14 Feb 2026 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
Income Tax Refund Status

Income Tax Refund Status

Income Tax Refund Status: क्या आपका टैक्स रिफंड भी अटका है? जानें क्यों हो रही है देरी और अपना स्टेटस चेक करने का सबसे आसान तरीका क्या है.

विज्ञापन

Income Tax Refund Status: अगर आप भी पिछले तीन महीनों से अपने इनकम टैक्स रिफंड का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. आयकर विभाग (Income Tax Department) ने रिफंड भेजने की प्रक्रिया को अब तेज कर दिया है. पिछले 48 घंटों में, यानी 12 और 13 फरवरी को बड़ी संख्या में टैक्सपेयर्स के खातों में पैसे क्रेडिट हुए हैं. इनमें 17 लाख रुपये तक के बड़े रिफंड भी शामिल हैं.

Income Tax Refund: क्यों अटक रहा है आपका रिफंड?

दरअसल, विभाग अब आपके डेटा को AIS (Annual Information Statement) के साथ बारीकी से क्रॉस-चेक कर रहा है. सरकार ‘SAKSHAM’ नाम की एक नई तकनीक का इस्तेमाल कर रही है, जिसका मकसद गलतियों को पकड़ना और टैक्स चोरी रोकना है. अगर आपके डेटा में थोड़ी भी गड़बड़ी दिखती है, तो विभाग उसकी पूरी जांच के बाद ही पैसा रिलीज करता है.

Income Tax Refund: कौन सी गलतियां पड़ रही हैं भारी?

अक्सर देरी तकनीकी कारणों से भी होती है. अगर आपने नीचे दिए गये पॉइंट्स को सही से चेक किया होगा तो आपको रिफंड आने में देर नहीं होगी.

  • बैंक अकाउंट प्री-वैलिडेट: अगर आपका बैंक खाता पोर्टल पर प्री-वैलिडेट नहीं है, तो रिफंड नहीं आएगा.
  • नाम का तालमेल: पैन कार्ड और बैंक खाते में आपका नाम एक जैसा होना चाहिए.
  • IFSC कोड: अगर बैंक मर्जर की वजह से आपका IFSC कोड बदल गया है और आपने पुराना कोड ही दिया है, तो रिफंड अटक जाएगा.

कैसे चेक करें अपना रिफंड स्टेटस?

अपना स्टेटस चेक करना बहुत आसान है:

  1. इनकम टैक्स की वेबसाइट (incometax.gov.in) पर जाएं.
  2. पैन कार्ड और पासवर्ड से Login करें.
  3. ‘e-File’ सेक्शन में जाकर ‘Income Tax Returns’ और फिर ‘View Filed Returns’ पर क्लिक करें.
  4. वहां आपको आपके रिफंड की ताजा स्थिति दिख जाएगी.

ये भी पढ़ें: फर्टिलिटी सेक्टर की मार्केट में पहली एंट्री, 20 फरवरी को खुलेगा Gaudium IVF का आईपीओ

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola