UPI से ट्रांजेक्शन करने पर नहीं देना होगा कोई चार्ज, NPCI ने कही ये बात

Updated at : 02 Jan 2021 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
UPI से ट्रांजेक्शन करने पर नहीं देना होगा कोई चार्ज, NPCI ने कही ये बात

UPI Payment : यूपीआई (UPI) यूजर्स के लिए एक जरूरी जानकारी है. 1 जनवरी 2021 से किसी भी उपभोक्ता को यूपीआई के जरिए पेमेंट करने पर किसी प्रकार के चार्ज का भुगतान नहीं करना होगा. हालांकि, मीडिया में खबर यह आ रही थी कि यूपीआई यूजर्स को 1 जनवरी से पेमेंट करने पर अतिरिक्त चार्ज वसूला जाएगा.

विज्ञापन

UPI Payment : यूपीआई (UPI) यूजर्स के लिए एक जरूरी जानकारी है. 1 जनवरी 2021 से किसी भी उपभोक्ता को यूपीआई के जरिए पेमेंट करने पर किसी प्रकार के चार्ज का भुगतान नहीं करना होगा. हालांकि, मीडिया में खबर यह आ रही थी कि यूपीआई यूजर्स को 1 जनवरी से पेमेंट करने पर अतिरिक्त चार्ज वसूला जाएगा. मीडिया की इस खबर पर नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने कहा है कि यूपीआई लेनदेन पर किसी प्रकार का अतिरिक्त चार्ज नहीं वसूला जाएगा. उसका कहना है कि यूपीआई लेनदेन पर 1 जनवरी 2021 से अतिरिक्त चार्ज वसूलने वाली खबर गलत है.

एनपीसीआई की ओर से शुक्रवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई है, ‘एनपीसीआई स्पष्ट करना चाहेगा कि 1 जनवरी 2021 से यूपीआई लेनदेन के बारे में समाचार पूरी तरह से फेक है.’ उसने इसी ट्वीट में आगे कहा है, ‘5 नवंबर 2020 की हमारी प्रेस रिलीज में मूल्य या शुल्क निर्धारण के साथ कोई संबंध नहीं है.’

गौरतलब है कि मीडिया में पिछले साल के 5 नवंबर के बाद से ही 1 जनवरी 2021 से यूपीआई पेमेंट्स पर अतिरिक्त चार्ज वसूले जाने से संबंधित समाचार प्रकाशित किया जा रहा है. इसमें इस बात का भी जिक्र किया गया है कि एनपीसीआई ने थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर्स की ओर से चलाई जाने वाली यूपीआई पेमेंट सर्विस पर अतिरिक्त चार्ज लगाने का फैसला किया है. मीडिया की खबर के अनुसार, एनपीसीआई के इस नये नियम से गूगलपे और फोनपे यूजर्स पर असर पड़ सकता है. वहीं, पेटीएम को इस दायरे से बाहर रखा गया है.

मीडिया की इसी खबर का खंडन करते हुए एनपीसीआई की ओर से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई है कि यूपीआई पेमेंट पर अतिरिक्त चार्ज को लेकर मीडिया में आ रही खबर गलत है. कुल मिलाकर डिजिटल पेमेंट करने वाले यूजर्स के लिए राहत भरी खबर है कि उन्हें यूपीआई के जरिए पेमेंट करने पर किसी प्रकार का अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ेगा.

Also Read: UPI पेमेंट मामले में Paytm पेमेंट बैंक ने सभी बैंकों को छोड़ा पीछे, अपने ग्राहकों को दी सबसे बेहतरीन सुविधा

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola