IIT Baba की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश, विदेश में करते थे नौकरी

Updated:
विज्ञापन

IIT Baba: प्रयागराज महाकुंभ में इन दिनों “आईआईटी वाले बाबा” की चर्चा जोरों पर है. उनका नाम अभय सिंह है, जिन्होंने आईआईटी मुंबई से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की है. महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु उनसे मिलने और बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं.

विज्ञापन

IIT Baba: महाकुंभ 2025 में एक आईआईटियन बाबा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का ध्यान खींचा है. बाबा का असली नाम अभय सिंह है, जो कभी आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई कर चुके हैं. वायरल वीडियो में बाबा खुद बता रहे हैं कि वह एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के छात्र रहे हैं और उन्होंने शांति की तलाश में सबकुछ त्याग दिया.

विज्ञापन

हरियाणा से आईआईटी बॉम्बे तक का सफर

अभय सिंह का जन्म हरियाणा के झज्जर जिले में हुआ. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा हरियाणा में पूरी की. 12वीं के बाद उन्हें आईआईटी जेईई परीक्षा के बारे में पता चला, और इसके लिए उन्होंने दिल्ली में कोचिंग जॉइन की. उनकी मेहनत रंग लाई, और 2008 में उन्होंने आईआईटी जेईई में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 731 हासिल की. इसके बाद उनका दाखिला आईआईटी बॉम्बे के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग (2008-2012) बैच में हुआ.

IIT BABA अभय सिंह

उच्च शिक्षा और करियर की शुरुआत

आईआईटी से ग्रेजुएशन के बाद अभय सिंह ने डिजाइन में मास्टर्स (एमडेस) की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक फोटोग्राफी के क्षेत्र में भी काम किया. उन्होंने कनाडा में तीन साल तक नौकरी की, जहां उनका सालाना पैकेज 36 लाख रुपये था.

Also Read: Shark Tank-4: गौरव तनेजा की शार्क टैंक इंडिया में एंट्री, अनुपम मित्तल ने किया बिजनेस मॉडल पर सवाल

विज्ञान से आध्यात्म की ओर कदम

बाबा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी आध्यात्मिक यात्रा तब शुरू हुई, जब उन्होंने जीवन के गहरे सवालों के उत्तर ढूंढने शुरू किए. उन्होंने दर्शनशास्त्र, सुकरात, प्लेटो और उत्तर आधुनिकता जैसे विषयों पर गहन अध्ययन किया. इन्हीं अध्ययनों के दौरान उन्होंने महसूस किया कि जीवन की सच्ची खुशी और शांति केवल आध्यात्मिकता में है.

IIT BABA अभय सिंह

आधुनिक विज्ञान को छोड़कर आध्यात्मिकता का रास्ता

अभय सिंह ने बताया कि उन्होंने सत्य की खोज के लिए अपनी सफल करियर की राह छोड़ी और शांति की तलाश में एक साधु का जीवन अपनाया. अब वह महाकुंभ में अपने विचारों और अनुभवों को साझा कर रहे हैं. उनका यह अनोखा सफर विज्ञान और आध्यात्म के बीच एक सेतु के रूप में लोगों को प्रेरित कर रहा है.

Also Read : सैफ अली खान ने बीमा कंपनी से 36 लाख रुपये का दावा किया, 25 लाख रुपये की स्वीकृति मिली

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola