Bank Holidays : जनवरी 2023 में कुछ नया करने का बना रहे हैं प्लान, तो यहां जानें कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

कई राज्यों में जनवरी में 11 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें सभी रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार शामिल हैं. राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहार या उन राज्यों में विशिष्ट अवसरों की अधिसूचना के आधार पर छुट्टियां एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भिन्न होती हैं. आरबीआई हर महीने छुट्टियों की एक सूची तैयार करता है.
Bank Holidays in January 2023 : नए साल 2023 के पहले महीने जनवरी में अगर आप कुछ नया करने का प्लान बना रहे हैं, तो उससे पहले आपको इस बात की जानकारी हो जानी चाहिए कि इस महीने में भारत के बैंक कितने दिन बंद रहेंगे. इसका कारण यह है कि बैंक के खुले रहने पर ही आपका प्लान सफल हो सकता है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कैलेंडर के अनुसार जनवरी 2023 में कुल 13 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा. हालांकि, बैंक बंद रहने की स्थिति में आप बैंकों के मोबाइल एप्स के जरिए या फिर एटीएम से नकदी का लेनदेन कर सकते हैं.
हालांकि, कई राज्यों में जनवरी में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें सभी रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार शामिल हैं. राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहार या उन राज्यों में विशिष्ट अवसरों की अधिसूचना के आधार पर छुट्टियां एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भिन्न होती हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) हर महीने छुट्टियों की एक सूची तैयार करता है. आरबीआई के अनुसार, बैंक अवकाश तीन श्रेणियों के अंतर्गत अधिसूचित किए जाते हैं, इनमें परक्राम्य लिखित अधिनियम, अवकाश, वास्तविक समय सकल निपटान अवकाश और बैंकों द्वारा खाता बंद करना आदि शामिल हैं.
जनवरी के लिए आरबीआई की बैंक छुट्टियों की सूची के अनुसार, इस महीने 13 दिन बैंक काम नहीं करेंगे. इन दिनों निजी, सार्वजनिक, विदेशी, सहकारी और क्षेत्रीय बैंकों की सभी शाखाएं बंद रहेंगी. क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अवकाश के दिन बैंक चार दिन बंद रहेंगे. इनमें नए साल का जश्न, गणतंत्र दिवस, इमोइनु इरत्पा और गण-नगाई शामिल हैं. आरबीआई ने बैंक के ग्राहकों को सलाह दी है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने बैंक से संबंधित कार्य की योजना उसी के अनुसार बनाएं. हालांकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि जब बैंक छुट्टियों के दिन बंद रहते हैं, तब भी ग्राहकों के लिए ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई, नेट बैंकिंग और एटीएम जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.
1 जनवरी : पहला रविवार
8 जनवरी : दूसरा रविवार
14 जनवरी : दूसरा शनिवार
15 जनवरी : तीसरा रविवार
22 जनवरी : चौथा रविवार
28 जनवरी : चौथा शनिवार
29 जनवरी : पांचवां रविवार
Also Read: पटना में रिजर्व बैंक का एक्सचेंज काउंटर दो वर्षों से बंद, हर दिन निराश होकर लौट रहे हैं तीन-चार दर्जन लोग
2 जनवरी : नए साल का जश्न – आइजोल
3 जनवरी : इमोइनु इरत्पा – इंफाल
4 जनवरी : गण-नगाई – इंफाल
16 जनवरी : तिरुवल्लुवर डे – चेन्नई
17 जनवरी : उझावर तिरुनाल – चेन्नई
26 जनवरी/सरस्वती पूजा : गणतंत्र दिवस – अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और तिरुवनंतपुरम.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




