संदीप बख्शी ने सीईओ के पद से नहीं दिया है इस्तीफा, ICICI Bank ने मीडिया रिपोर्ट को किया खारिज

संदीप बख्शी ने आईसीआईसीआई बैंक के सीईओ पद नहीं दिया है इस्तीफा. फोटो: सोशल मीडिया
ICICI Bank: शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बैंक ने कहा है कि मीडिया की रिपोर्ट में बैंक के सीईओ के व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा देने का मन बनाने वाली बात पूरी तरह से काल्पनिक, निराधार और भ्रामक है.
ICICI Bank: प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संदीप बख्शी के इस्तीफे की खबर को खारिज कर दिया है. मीडिया की रिपोर्ट में यह बताया गया था कि बैंक के सीईओ संदीप बख्शी ने अपने पद से इस्तीफा देने का मन बना लिया हैं. मीडिया की रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया था कि व्यक्तिगत कारणों से आईसीआईसीआई बैंक के सीईओ अपने पद से इस्तीफा देना चाहते हैं. इस प्रकार की रिपोर्ट को खारिज करते हुए बैंक ने कहा है कि संदीप बख्शी के इस्तीफे से जुड़ी खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद और गुमराह करने वाला है. हालांकि, इस प्रकार की खबरों से बैंक के शेयरों पर किसी प्रकार का असर नहीं दिखाई दे रहा है. शेयर बाजार में उसके शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है.
इस्तीफे की खबर काल्पनिक: आईसीआईसीआई बैंक
शेयर बाजार को दी गई जानकारी में आईसीआईसीआई बैंक ने कहा है कि मीडिया की रिपोर्ट में बैंक के सीईओ के व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा देने का मन बनाने वाली बात पूरी तरह से काल्पनिक, निराधार और भ्रामक है. बैंक ने कहा कि यह अफवाह बैंक और उसके स्टेकहोल्डर्स को नुकसान पहुंचाने के हिडेन एजेंडे और दुर्भावनापूर्ण इरादे से फैलाई जाने वाली दिखाई दे रही है. मीडिया की रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि संदीप बख्शी कुछ व्यक्तिगत कारणों के चलते वह इस्तीफा देना चाहते हैं. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से आगे यह भी दावा किया गया था कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) उनके इस्तीफे के खिलाफ है.
आरबीआई ने आनंद बख्शी दोबारा सीएमडी बनाने की दी थी मंजूरी
मनी कंट्रोल हिंदी की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई ने सितंबर 2023 में निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक को आनंद बख्शी को दोबारा से एमडी और सीईओ बनाने के लिए मंजूरी दे दी थी. उनका मौजूदा कार्यकाल अक्टूबर 2026 तक है. पहली बार वह उन्होंने बैंक की कमान अक्टूबर 2018 में संभाली थी और उनके कार्यकाल में आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में जोरदार उछाल देखा गया था. आनंद बख्शी के कार्यकाल में आईसीआईसीआई बैंक के शेयर तीन गुना से अधिक बढ़े थे.
चौथी तिमाही आईसीआईसीआई बैंक को हुआ मुनाफा
मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीआईसीआई बैंक ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 10,708 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही से 20 प्रतिशत अधिक है. आईसीआईसीआई बैंक ने वित्त वर्ष 24 में 2.4 प्रतिशत का आरओए हासिल किया, जो पूरे बोर्ड में मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है. इसी तरह, वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में शुद्ध ब्याज से आमदनी 8 फीसदी बढ़कर 19,093 करोड़ रुपये हो गया, जो 18,958 करोड़ रुपये के अनुमान को पार कर गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




