HDFC Bank में बड़ा फर्जीवाड़ा, करोड़ों की Savings को IPL सट्टेबाजी में लगाया दांव पर

Updated at : 09 Mar 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
HDFC Bank

HDFC Bank

HDFC Bank :एक ग्राहक ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उसने अपनी बेटी की शादी के लिए एफडी में जमा राशि निकालने की कोशिश की, लेकिन पता चला कि उसके खाते से पहले ही 5 लाख रुपये निकाले जा चुके थे.

विज्ञापन

HDFC Bank: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एचडीएफसी बैंक से करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है. बैंक खाताधारकों ने बैंक कर्मचारियों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखों रुपये निकालने और उसे आईपीएल (IPL) सट्टे में लगाने का गंभीर आरोप लगाया है.

खाताधारकों की जमापूंजी पर डाका

अब तक 6 ग्राहकों ने अपनी बचत गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है. ठगी के शिकार लोगों में से कई ने बताया कि जब उन्होंने अपनी एफडी (Fixed Deposit) से रुपये निकालने का प्रयास किया, तो उन्हें पता चला कि उनकी जमा पूंजी पहले ही गायब हो चुकी थी.

बैंक कर्मचारियों पर गंभीर आरोप

शिकायतकर्ताओं का दावा है कि बैंक कर्मियों ने फर्जी क्रेडिट कार्ड, फर्जी एफडी, सेल्फ चेक (Self Cheque) और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन जैसे कई तरीकों से उनके खातों से पैसा निकाला. कई ग्राहकों ने यह भी बताया कि नकद जमा करने के बावजूद उनके खाते में बैलेंस नहीं दिख रहा था.

बेटी की शादी के लिए जोड़ी गई पूंजी भी लुटी

एक ग्राहक ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उसने अपनी बेटी की शादी के लिए एफडी में जमा राशि निकालने की कोशिश की, लेकिन पता चला कि उसके खाते से पहले ही 5 लाख रुपये निकाले जा चुके थे. ऐसे ही अन्य पीड़ित ग्राहकों ने भी शिकायत की है कि उनकी जमा पूंजी गायब है. सूत्रों के अनुसार, बैंक के कुछ कर्मचारियों ने ग्राहकों के पैसों को आईपीएल सट्टेबाजी में लगाया था. हालांकि, अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

पीड़ितों का कहना है कि जब वे अपनी शिकायत लेकर गंज थाने पहुंचे तो वहां पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की. आखिरकार, परेशान ग्राहकों ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद प्रशासन ने इस मामले की जांच के आदेश दिए.

Also Read: PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 20वीं किस्त का इंतजार खत्म, किसानों के खाते में जल्द आएंगे ₹2000, जानिए तारीख

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola