आधा भारत नहीं जानता SIP का 10x21x12 फॉर्मूला, जान जाएगा तो बन जाएगा करोड़ों का मालिक

आधा भारत नहीं जानता SIP का 10x21x12 फॉर्मूला
SIP: अगर आप अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं, तो 10X21X12 फॉर्मूला अपनाकर नियमित रूप से SIP में निवेश करें और इसे लंबे समय तक जारी रखें. इससे आप करोड़पति बन सकते हैं.
SIP: हर कोई अपनी मेहनत की कमाई में से कुछ न कुछ बचत (Saving) करता है और उसे ऐसे विकल्प में निवेश करना चाहता है, जहां बेहतरीन रिटर्न मिले. म्यूचुअल फंड एसआईपी (Mutual Fund SIP) इस लिहाज से एक शानदार निवेश विकल्प साबित होता है, जिसने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को अच्छा मुनाफा देता है. सही रणनीति अपनाकर और अनुशासन के साथ निवेश करके कोई भी व्यक्ति करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकता है. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 10X21X12 फॉर्मूले को अपनाना बेहद कारगर साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि यह कैसे काम करता है.
कंपाउंडिंग से मिलता है शानदार फायदा
एसआईपी (Systematic Investment Plan) एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्रक्रिया है, जहां निवेशक को नियमित रूप से एक निश्चित राशि निवेश करनी होती है. इसका सबसे बड़ा फायदा कंपाउंडिंग का होता है, जो निवेश की गई राशि को समय के साथ कई गुना बढ़ा देता है. अगर आप हर महीने 10,000 रुपये निवेश करते हैं और इस निवेश को लंबे समय तक बनाए रखते हैं, तो आप करोड़पति बन सकते हैं.
Also Read : 15 फरवरी से पहले UAN को आधार से लिंक करें, वरना रुक सकता है PF ट्रांजेक्शन!
लॉन्ग टर्म में SIP से अच्छा रिटर्न
शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेश जोखिम के अधीन होते हैं, लेकिन यदि लंबे समय तक निवेश किया जाए तो ऐतिहासिक रूप से एसआईपी ने 10-15% सालाना या उससे अधिक का औसत रिटर्न देता है. कई मामलों में लंबी अवधि में 18-20% तक का रिटर्न भी देखने को मिला है, जिससे निवेशकों को मोटा फंड तैयार करने में मदद मिलती है.
10X21X12 फॉर्मूला कैसे काम करता है?
- 10: हर महीने 10,000 रुपये बचत करें और इसे निवेश करें.
- 21: इस बचत को 21 साल तक एसआईपी के जरिए निवेश करें.
- 12: औसतन 12% सालाना रिटर्न की उम्मीद करें (हालांकि कुछ मामलों में यह 18-20% तक हो सकता है).
इस फॉर्मूले के तहत यदि आप 21 साल तक निवेश करते हैं, तो कंपाउंडिंग का जबरदस्त लाभ मिलेगा और आपका निवेश बड़ा फंड बन जाएगा.
करोड़पति बनने की गणना
यदि SIP Calculator से गणना की जाए, तो हर महीने 10,000 रुपये निवेश करने पर
- 21 साल में: कुल निवेश ₹25.2 लाख होगा, लेकिन कंपाउंडिंग के कारण मिलने वाला रिटर्न ₹88.66 लाख होगा. इस तरह कुल फंड ₹1.13 करोड़ तक पहुंच सकता है.
- 15 साल में: कुल निवेश ₹18 लाख होगा और संभावित फंड ₹50.45 लाख हो सकता है.
9 करोड़ के करीब पहुंचे SIP खाते
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) की रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2024 में म्यूचुअल फंड निवेशकों ने ₹21,262 करोड़ का निवेश एसआईपी में किया, जो मई 2024 के ₹20,904 करोड़ से अधिक था. इसके अलावा, एसआईपी (SIP) खातों की संख्या बढ़कर 8.98 करोड़ हो गई है, जिससे इस निवेश विकल्प की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है.
Also Read : सिर्फ ₹199 में कपड़े ला रहे हैं मुकेश अंबानी, Zudio को लगा तगड़ा झटका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिषेक पाण्डेय
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










