UAN Activation Deadline: 15 फरवरी की आधी रात के बाद आधार लिंकिंग बंद, PF ट्रांजेक्शन रुक सकता है, जल्दी करें

EPFO News
UAN Activation Deadline: 15 फरवरी की आधी रात के बाद आधार से UAN लिंकिंग बंद हो जाएगी, जिससे PF ट्रांजेक्शन अटक सकता है. समय रहते आधार लिंक करें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान!
UAN Activation Deadline: कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और बैंक खाते को आधार से जोड़ने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 निर्धारित की है. पहले यह डेडलाइन 15 जनवरी थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया है. यदि कोई कर्मचारी इस निर्धारित समय सीमा तक अपने UAN को सक्रिय नहीं करता है और उसे आधार से लिंक नहीं करता है, तो उसे भविष्य में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
समय पर UAN सक्रिय न करने से क्या होगा नुकसान?
EPFO द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जो कर्मचारी 15 फरवरी तक अपना UAN सक्रिय नहीं करेंगे, वे रोजगार आधारित प्रोत्साहन योजना (Employment Linked Incentive – ELI Scheme) का लाभ नहीं उठा पाएंगे. इस योजना की घोषणा केंद्रीय बजट 2024-2025 में की गई थी. सरकार ने यह अनिवार्य किया है कि इस योजना के तहत लाभ पाने के लिए सभी पात्र कर्मचारियों को अपना UAN सक्रिय करना होगा और उसे आधार और बैंक खाते से जोड़ना होगा.
घर बैठे UAN कैसे करें सक्रिय?
- सबसे पहले, EPFO की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in पर जाएं. यहां ‘Important Links’ सेक्शन में जाएं और ‘Activate UAN’ विकल्प पर क्लिक करें.
- अब नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना UAN नंबर या सदस्य आईडी दर्ज करनी होगी. इसके बाद, 12 अंकों का आधार नंबर भरें.
- अपना पूरा नाम, जन्मतिथि और आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें. इसके बाद, स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड भरें और ‘Get Authorization Pin’ पर क्लिक करें.
Also Read : मोदी सरकार आज ले सकती है बड़ा फैसला, नए आयकर विधेयक को मिल सकती है मंजूरी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




