भारत सरकार का आधिकारिक कैलेंडर जारी, अनुराग ठाकुर ने कही ये बात

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रीअनुराग ठाकुर ने कहा कि कैलेंडर को दो साल के अंतराल के बाद छापा गया. इन दो साल इस कैलेंडर को डिजिटल रूप में लाया गया.
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को साल 2023 के लिए भारत सरकार का आधिकारिक कैलेंडर जारी किया. इस अवसर पर वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कैलेंडर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की छाप मिलेगी. कैलेंडर के बारह महीने में गतिशील रूप से बढ़ते भारत को दर्शाने वाली 12 छवियां हैं.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कैलेंडर को दो साल के अंतराल के बाद छापा गया. इन दो साल इस कैलेंडर को डिजिटल रूप में लाया गया. इस बार ये कैलेंडर डिजिटल के साथ-साथ हार्डकॉपी के रूप में भी उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर ना केवल तारीखों और छुट्टियों को बताएगा. बल्कि यह हमारी उपलब्धियों को भी दर्शाने का काम करेगा, साथ ही से भविष्य के भारत को भी बताएगा.
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कैलेंडर को हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 11 अन्य भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा. इसकी 11 लाख प्रतियां छापी जाएंगी और पंचायों के लिए क्षेत्रिय भाषाओं में 2.5 लाख कैलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे. उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर न केवल तारीखों, छुट्टियों और अन्य जानकारी देगा बल्कि हमारी उपलब्धियों को भी दर्शाएगा और भविष्य का भारत विकसित भारत बने उसका पंच प्रण का याद भी कराएगा.
इस कैलेंडर की बात करें तो इसमें हर महीने के लिए अलग-अलग थीम चुना गया है. आइए नजर डालते हैं थीम पर…
जनवरी: कर्तव्य पथ
फरवरी: किसान कल्याण
मार्च: नारीशक्ति
अप्रैल: शिक्षित भारत
मई : कौशल भारत
जून: फिट इंडिया
जुलाई : मिशन लाइफ
अगस्त: खेलो इंडिया
सितंबर: वसुधैव कुटुंबकम
अक्टूबर : खाद्य सुरक्षा
नवंबर: आत्म निर्भर भारत
दिसंबर: अष्टलक्ष्मी (पूर्वोतर के आठ राज्य)
2020 में देश में आई कोविड-19 महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद केंद्र के आधिकारिक कैलेंडर को डिजिटल और भौतिक दोनों स्वरूपों में प्रकाशित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




