ePaper

सरकार ने कच्चे तेल, डीजल और ATF के निर्यात पर विंडफॉल प्रोफिट टैक्स में की बढ़ोतरी, पेट्रोल का टैक्स खत्म

Updated at : 03 Jan 2023 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार ने कच्चे तेल, डीजल और ATF के निर्यात पर विंडफॉल प्रोफिट टैक्स में की बढ़ोतरी, पेट्रोल का टैक्स खत्म

केंद्र की मोदी सरकार ने डीजल के निर्यात पर भी कर को पांच रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 6.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. इसी तरह एटीएफ के निर्यात पर इसे 1.5 रुपये प्रति लीटर को बढ़ाकर 4.5 रुपये प्रति लीटर किया गया है. कर की नई दरें तीन जनवरी से प्रभावी हैं.

विज्ञापन

नई दिल्ली : सरकार ने वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच घरेलू स्तर पर उत्पादित होने वाले कच्चे तेल के साथ-साथ डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर लगाए जाने वाले अप्रत्याशित लाभ कर में बढ़ोतरी की है. सरकार की ओर से दो जनवरी को जारी एक आदेश में कहा गया है कि ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) जैसी कंपनियों द्वारा उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर को 1,700 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 2,100 रुपये प्रति टन कर दिया गया है. कच्चे तेल को परिष्कृत कर पेट्रोल, डीजल और एटीएफ जैसे ईंधन में बदला जाता है. हालांकि, सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाले कर को समाप्त कर दिया है.

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र की मोदी सरकार ने डीजल के निर्यात पर भी कर को पांच रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 6.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. इसी तरह एटीएफ के निर्यात पर इसे 1.5 रुपये प्रति लीटर को बढ़ाकर 4.5 रुपये प्रति लीटर किया गया है. कर की नई दरें तीन जनवरी से प्रभावी हैं. इससे पहले, 16 दिसंबर को पिछली समीक्षा में वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के मद्देनजर कर की दरों में कटौती की गई थी, लेकिन इसके बाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल के दामों में तेजी आई है, जिसके चलते सरकार को कर बढ़ाना पड़ा.

बता दें कि भारत ने पहली बार एक जुलाई को अप्रत्याशित लाभ कर लगाया था. इसके साथ ही, यह उन कुछ चुनिंदा देशों में शामिल हो गया था, जो ऊर्जा कंपनियों के अत्यधिक लाभ पर कर वसूलते हैं. उस समय पेट्रोल और एटीएफ पर छह रुपये प्रति लीटर (12 डॉलर प्रति बैरल) और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर (26 डॉलर प्रति बैरल) का निर्यात शुल्क लगाया गया था.

Also Read: सरकार ने पेट्रोल-डीजल के निर्यात पर लगने वाले टैक्स में की कटौती, रिफाइनरियों को होगा फायदा

घरेलू कच्चे तेल के उत्पादन पर 23,250 रुपये प्रति टन (40 डॉलर प्रति बैरल) का अप्रत्याशित लाभ कर लगाया गया था. पेट्रोल पर निर्यात कर को समाप्त कर दिया गया है. कच्चे तेल की पिछले दो सप्ताह की औसत कीमत के आधार पर कर दरों की प्रत्येक पखवाड़े समीक्षा की जाती है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola