सीएनजी, एलपीजी और हाइड्रोजन पंपों पर नहीं होगी माप-तौल में हेराफेरी! सरकार ने नियमों में किया बदलाव

Updated:
विज्ञापन
Metrology Rules For Hydrogen LPG-CNG

सांकेतिक तस्वीर ( फोटो : सोशल मीडिया )

Metrology Rules For Hydrogen LPG-CNG : पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ अब सीएनजी, एलपीजी और हाइड्रोजन गैस भरने वाली मशीनों (डिस्पेंसर) की जांच और सही माप-तौल की जिम्मेदारी प्राइवेट टेस्टिंग सेंटर्स को भी मिल गई है. सरकार ने इसके लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है.

विज्ञापन

Metrology Rules For Hydrogen LPG-CNG : देश में सीएनजी (CNG), रसोई गैस (LPG) और हाइड्रोजन जैसे साफ-सुथरे ईंधनों (Clean Fuels) का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. इसी को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है, ताकि ग्राहकों को पंपों पर पूरा और सही ईंधन मिले.

उपभोक्ता मामले मंत्रालय ने विधिक माप विज्ञान नियमों (Legal Metrology Rules) में बड़ा संशोधन किया है. इस नए बदलाव के तहत, अब सरकार से मान्यता प्राप्त प्राइवेट टेस्टिंग केंद्रों (GATC) को भी हाइड्रोजन, एलपीजी, एलएनजी और सीएनजी डिस्पेंसर (ईंधन बांटने वाली मशीनों) की शुद्धता जांचने और उन्हें सत्यापित (Verify) करने की अनुमति दे दी गई है.

क्या होते हैं ये ‘जीएटीसी’ (GATC) केंद्र ?

जीएटीसी (Government Approved Test Centres) सरकार से मान्यता प्राप्त ऐसे प्राइवेट सेंटर होते हैं, जिनके पास माप-तौल के उपकरणों को जांचने की खास तकनीकी समझ और मशीनें होती हैं. अब तक ये केंद्र केवल 18 तरह के उपकरणों की जांच कर सकते थे, लेकिन नियमों में बदलाव के बाद अब ये 23 तरह की मशीनों की जांच कर सकेंगे. सरकार का मानना है कि इस कदम से देशभर में जांच का काम तेजी से होगा और व्यवस्था में सुधार आएगा.

तय हुआ नया वेरिफिकेशन चार्ज

संशोधित नियमों के तहत सरकार ने इन मशीनों की जांच के लिए प्रति ‘नोजल’ (Nozzle) फीस भी तय कर दी है. आपको बता दें कि ‘नोजल’ ईंधन भरने वाले पाइप के आगे लगा वह हिस्सा होता है, जिसे गाड़ी की टंकी में डालकर पेट्रोल, डीजल या गैस भरी जाती है.

ईंधन का प्रकारवेरिफिकेशन फीस (प्रति नोजल)
पेट्रोल और डीजल वितरण इकाइयां₹5,000
सीएनजी, एलपीजी, एलएनजी और हाइड्रोजन वितरण इकाइयां₹10,000

इससे दो बड़े फायदे होंगे

  • पंपों पर मशीनों की समय-समय पर सही जांच होगी, जिससे गैस या तेल कम मिलने की शिकायतें खत्म होंगी.
  • सीएनजी और हाइड्रोजन जैसे पर्यावरण के अनुकूल ईंधनों के आउटलेट्स पर काम आसान होगा, जिससे देश में क्लीन एनर्जी को अपनाने की रफ्तार तेज होगी.

Also Read : ATM से नहीं निकला कैश, पर खाते से कट गए पैसे? अदालत फैसला, बैंक को लगा तगड़ा फटका

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola