Gold-Silver Rate Today: सोना कमजोर, चांदी मजबूत, जानें आज का लेटेस्ट गोल्ड-सिल्वर भाव

Gold-Silver-Price
Gold-Silver Rate Today: वैश्विक और घरेलू बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच सोने के दाम में उतार-चढ़ाव रहा. IBJA के अनुसार 24 कैरेट सोना मजबूत दिखा, जबकि दिल्ली में कीमत घटी. चांदी में मजबूत उछाल जारी रहा और निवेशकों की दिलचस्पी बनी रही.
Gold-Silver Rate Today: देश और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिल रहे संकेतों के बीच सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को घरेलू बाजार में कहीं तेजी तो कहीं गिरावट दर्ज की गई. अलग-अलग संस्थानों और एक्सचेंज पर भावों में फर्क नजर आया.
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज के भाव
आईबीजेए द्वारा शुक्रवार सुबह जारी रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत में मजबूती देखने को मिली है. वहीं चांदी भी ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रही है.
IBJA Gold & Silver Rate (सुबह के रेट)
| शुद्धता | कीमत |
|---|---|
| सोना 24 कैरेट | ₹1,26,057 प्रति 10 ग्राम |
| सोना 23 कैरेट | ₹1,25,552 प्रति 10 ग्राम |
| सोना 22 कैरेट | ₹1,15,468 प्रति 10 ग्राम |
| सोना 18 कैरेट | ₹94,542 प्रति 10 ग्राम |
| सोना 14 कैरेट | ₹73,743 प्रति 10 ग्राम |
| चांदी 999 | ₹1,62,667 प्रति किलोग्राम |
दिल्ली सर्राफा बाजार की स्थिति
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के भाव में हल्की कमजोरी बनी रही.
- दिल्ली में सोना ₹640 टूटकर ₹1,29,460 प्रति 10 ग्राम पर आ गया
- 99.5% शुद्धता वाला सोना ₹1,28,860 प्रति 10 ग्राम रहा
- चांदी ₹5,100 की मजबूती के साथ ₹1,68,200 प्रति किलोग्राम पहुंच गई
संघ के अनुसार कमजोर वैश्विक संकेतों और ज्वैलर्स की सीमित खरीदारी के चलते सोने पर दबाव रहा, जबकि चांदी में निवेशकों की रुचि बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










