सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें रांची, पटना, जयपुर, दिल्ली समेत अपने शहर का ताजा भाव

Updated:
विज्ञापन
Gold-Silver Price

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: Canva)

Gold-Silver Price : पिछले कुछ दिनों से आसमान छू रहे सोने और चांदी के दामों में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, चांदी का भाव ₹4,421 प्रति किलो तक टूट गया है, जबकि 24 कैरेट सोना भी ₹552 सस्ता हुआ है. जानें आज का नया रेट.

विज्ञापन

Gold-Silver Price : सोने और चांदी की रिकॉर्ड तोड़ कीमतों से परेशान ग्राहकों के लिए आज राहत भरी खबर आई है. घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार (16 जून) को दोनों ही कीमती धातुओं के दामों में गिरावट देखने को मिली है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत ₹4,421 गिरकर ₹2.47 लाख पर आ गई है. इससे पिछले कारोबारी दिन चांदी का भाव ₹2.51 लाख प्रति किलो के ऑल-टाइम हाई स्तर पर था. वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव भी ₹552 की नरमी के साथ ₹1.50 लाख के स्तर पर वापस आ गया है.

16 जून को कैरेट के हिसाब से सोने की नई दरें (प्रति 10 ग्राम)

बाजार में अलग-अलग शुद्धता के हिसाब से सोने की कीमतें इस प्रकार तय की गई हैं:

  • 24 कैरेट (सबसे शुद्ध सोना): ₹1,50,094
  • 22 कैरेट (ज्वेलरी के लिए): ₹1,37,486
  • 18 कैरेट: ₹1,12,571
  • 14 कैरेट: ₹87,805

देश के प्रमुख शहरों में आज का भाव

गुडरिटर्न्स के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में स्थानीय टैक्स और अन्य खर्चों के कारण कीमतों में हल्का बदलाव देखा जा रहा है.

शहर का नामआज की कीमत (24 कैरेट/10 ग्राम)
जयपुर, दिल्ली, लखनऊ₹1,51,520
रांची ₹ 1,40,250
अहमदाबाद, पटना, भोपाल₹1,51,420
मुंबई, कोलकाता, रायपुर₹1,51,370
पटना ₹ 1,40,250

इस साल अब तक ₹17,000 का आ चुका है उछाल

भले ही आज बाजार में थोड़ी मंदी देखी जा रही हो, लेकिन लंबी अवधि के लिहाज से साल 2026 में सोने-चांदी ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है. इस साल अब तक दोनों ही धातुएं ₹17,000 प्रति इकाई से ज्यादा महंगी हो चुकी हैं.

आइए नीचे दी गई तालिका से समझते हैं कि इस साल पिछले महीनों में सोने और चांदी की चाल कैसी रही है:

तारीखचांदी का भाव (प्रति किलो)सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
31 दिसंबर 2025₹2,30,420₹1,33,195
31 जनवरी 2026₹3,39,350₹1,65,795
28 फरवरी 2026₹2,66,700₹1,50,997
31 मार्च 2026₹2,30,135₹1,46,733
30 अप्रैल 2026₹2,40,331₹1,50,263
16 जून 2026 (आज)₹2,47,067₹1,50,094

सोने के आभूषण खरीदते समय हमेशा रखें इन 2 बातों का ध्यान

बाजार में किसी भी तरह के नुकसान या मिलावट से बचने के लिए विशेषज्ञों द्वारा दी गई इन दो बातों को कभी न भूलें.

  1. BIS हॉलमार्क का निशान और कोड देखें: हमेशा भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा प्रमाणित हॉलमार्क वाली ज्वेलरी ही खरीदें. असली सोने के गहनों पर छह अंकों का एक विशेष अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे- AZ4524) लिखा होता है. इसे देखकर आप आसानी से जान सकते हैं कि सोना वास्तव में कितने कैरेट का है.
  2. सटीक वजन और लाइव रेट मिलाएं: दुकान पर सोना फाइनल करने से पहले उस दिन का आधिकारिक भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट से जरूर क्रॉस-चेक करें. ध्यान रखें कि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट की कीमतें अलग-अलग होती हैं. ज्वेलरी हमेशा 22 या 18 कैरेट की ही बनती है, इसलिए 24 कैरेट के भाव पर कभी भी मेकिंग चार्ज न चुकाएं.

Also Read : खत्म हुई मेमोरेंडम जमा करने की तारीख, 8वें वेतन आयोग में इतनी बढ़ सकती है न्यूनतम बेसिक सैलरी

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola