ePaper

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, निवेशकों के लिए क्या है सही वक्त?

Updated at : 06 Oct 2025 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
Gold- Silver Price

Gold- Silver Price

Gold-Silver Price: 6 अक्टूबर 2025 को भारत में सोने की कीमतों में गिरावट और चांदी में हल्की तेजी देखी गई. IBJA के अनुसार 24 कैरेट सोना ₹1,16,954 प्रति 10 ग्राम पर और चांदी ₹1,45,610 प्रति किलोग्राम पर रही. डॉलर की मजबूती से सोने पर दबाव बना.

विज्ञापन

Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है.कभी इनमें तेजी देखने को मिलती है तो कभी गिरावट.इनकी दरों पर न केवल घरेलू बाजार बल्कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी असर पड़ता है. आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में आज के सोने और चांदी के ताजा भाव.

आज का सोना-चांदी रेट (Gold, Silver Rate Today in India)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक 24 कैरेट सोना घटकर ₹1,16,954 प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि चांदी ₹1,45,610 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है.
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,20,600 प्रति 10 ग्राम पर है और चांदी ₹1,50,000 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है.वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.

शुद्धतासुबह के रेट (₹/10 ग्राम)दोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट₹1,16,954
सोना 23 कैरेट₹1,16,486
सोना 22 कैरेट₹1,07,130
सोना 18 कैरेट₹87,716
सोना 14 कैरेट₹68,418
चांदी 999₹1,45,610 (₹/किलोग्राम)

पिछले कारोबारी दिन का हाल

शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत ₹500 तक टूटी थी.99.9% शुद्धता वाला सोना ₹1,21,100 से गिरकर ₹1,20,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी ₹500 घटकर ₹1,20,000 रुपये पर रहा.यह गिरावट मुख्य रूप से निवेशकों की मुनाफावसूली और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण आई. चांदी की कीमत भी ₹500 घटकर ₹1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही, जो बुधवार को ₹1,50,500 रुपये पर थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना अपने रिकॉर्ड स्तर $3,897.20 प्रति औंस से फिसलकर $3,863.51 प्रति औंस पर आ गया.वहीं, चांदी $48.10 के ऊपरी स्तर से गिरकर $47.34 प्रति औंस पर बंद हुई.हालांकि चांदी में करीब 1% की बढ़त देखी गई.

एक्सपर्ट की राय

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी का कहना है कि अमेरिकी डॉलर में मजबूती और मुनाफावसूली के कारण सोने में गिरावट आई है.बावजूद इसके, सोना पिछले सात हफ्तों से लगातार तेजी पर है. जो फरवरी 2025 के बाद की सबसे लंबी रैली है. यह तेजी सुरक्षित निवेश की मांग, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और ETF में निवेश बढ़ने के कारण बनी हुई है. ऑग्मोंट की रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी के अनुसार, अमेरिका में शुल्क वृद्धि और बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं सोने को सुरक्षित निवेश का मजबूत विकल्प बना रही हैं.

वायदा बाजार का हाल

MCX पर दिसंबर आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध ₹643 (0.55%) गिरकर ₹1,16,945 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहे. फरवरी 2026 अनुबंध भी ₹646 (0.54%) घटकर ₹1,18,213 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी ₹2,170 (1.5%) गिरकर ₹1,42,550 रुपये प्रति किलोग्राम रही. कॉमेक्स (COMEX) में सोने का वायदा भाव $3,867.15 प्रति औंस और चांदी $46.79 प्रति औंस पर दर्ज हुआ.

Also Read: PM KISAN की 21वीं किस्त का इंतजार तेज, किसानो की उम्मीदे अब चरम पर!

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola