Gold Silver Price: सोना-चांदी का बड़ा अपडेट, रिकॉर्ड हाई के बाद क्यों टूटा बाजार, जानें आज का नया रेट

Updated:
विज्ञापन
Gold Silver Price

Gold Silver Price

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज हुई. 24 कैरेट सोना ₹1,09,733 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,25,756 प्रति किलो पर आ गई. रिकॉर्ड हाई छूने के बाद मुनाफावसूली और अंतरराष्ट्रीय कारकों के चलते दाम नीचे फिसले.

विज्ञापन

Gold Silver Price: भारत में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. कभी रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद तेजी आती है तो कभी मुनाफावसूली के चलते गिरावट देखने को मिलती है.
भारतीय बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, गुरुवार सुबह तक सोने और चांदी के दाम इस प्रकार रहे .

  • सोना 24 कैरेट : ₹1,09,733 प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट : ₹1,09,294 प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट : ₹1,00,515 प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट : ₹82,300 प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट : ₹64,194 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी (999 शुद्धता) : ₹1,25,756 प्रति किलो

दिल्ली सर्राफा बाजार के दाम

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली बाजार में भी सोना-चांदी ने अपने उच्चतम स्तर से गिरावट दर्ज की.

सोना : ₹1,13,800 प्रति 10 ग्राम (₹1,300 की गिरावट के साथ)
चांदी : ₹1,31,200 प्रति किलो (₹1,670 की गिरावट के साथ)

पिछले सत्र में सोना-चांदी ने रिकॉर्ड स्तर छुआ था लेकिन मुनाफावसूली के चलते भाव नीचे आ गए.

अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति

वैश्विक बाजार में बुधवार को हाजिर सोना लगभग 1% गिरकर $3,664.82 प्रति औंस रह गया.
चांदी भी करीब 3% टूटकर $41.38 प्रति औंस पर आ गई.

वायदा कारोबार में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना-चांदी के वायदा भाव फिसले –

  • सोना अक्टूबर डिलीवरी : ₹1,09,897 प्रति 10 ग्राम (₹259 की गिरावट)
  • सोना दिसंबर डिलीवरी : ₹1,10,953 प्रति 10 ग्राम (₹232 की गिरावट)
  • चांदी दिसंबर डिलीवरी : ₹1,27,553 प्रति किलो (₹1,267 की गिरावट)
  • चांदी मार्च डिलीवरी : ₹1,29,160 प्रति किलो (₹1,169 की गिरावट)

गिरावट की वजह क्या है?

फेडरल रिजर्व की आगामी मौद्रिक नीति बैठक से पहले निवेशकों ने सतर्कता बरती है.ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली होने के कारण दोनों धातुओं में दबाव आया. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर फेड ब्याज दरों पर नरम रुख अपनाता है तो सोने-चांदी में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है. एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा शोध) जतिन त्रिवेदी के अनुसार, स्पष्ट दिशा-निर्देश न मिलने पर भी बाजार में 1-2% तक की गिरावट संभव है.

Also Read: अब डिजिटल पेमेंट पर RBI की पैनी नजर, Paytm और PhonePe जैसी कंपनियों को मानने होंगे नए नियम

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola