Gold rate : जिउतिया के दिन सर्राफा बाजार में सोना बमबम, चांदी ने भी लगाया जोर, जानिए आज क्या रही 10 ग्राम गोल्ड की कीमत
Author : Agency Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Sep 2020 9:40 PM
दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 287 रुपये की तेजी के साथ 52,391 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. एचडीएफसी सिक्युरिटीज की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, इससे पिछले सत्र में सोना 52,104 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इसके साथ ही, चांदी भी इस दौरान 875 रुपये बढ़कर 69,950 रुपये प्रति किलोग्राग हो गयी, जो पहले 69,075 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,944 डॉलर प्रति औंस चल रहा था, जबकि चांदी 26.95 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही.
Gold rate todays : दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 287 रुपये की तेजी के साथ 52,391 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. एचडीएफसी सिक्युरिटीज की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, इससे पिछले सत्र में सोना 52,104 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इसके साथ ही, चांदी भी इस दौरान 875 रुपये बढ़कर 69,950 रुपये प्रति किलोग्राग हो गयी, जो पहले 69,075 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,944 डॉलर प्रति औंस चल रहा था, जबकि चांदी 26.95 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच सोने की कीमतों में सीमित दायरे में घट-बढ़ हुई, जहां बाजार को मौद्रिक नीति के बारे में यूरोपीय केंद्रीय बैंक की टिप्पणियों का इंतजार है. वहीं, बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि चांदी कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना है.
वायदा बाजार में सोना की कीमतों में गिरावट : कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की, जिससे वायदा बाजार में गुरुवार को सोना 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 51,364 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर महीने में डिलीवरी सोना अनुबंध की कीमत 38 रुपये यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 51,364 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी. इसमें 12,398 लॉट के लिए कारोबार हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार न्यूयॉर्क में सोना 0.16 फीसदी की नरमी के साथ 1,951.80 डॉलर प्रति औंस चल रहा था.
चांदी की वायदा कीमतों में तेजी : इसके अलावा, मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा सौदों का आकार बढ़ाने की वजह से वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 130 रुपये की तेजी के साथ 68,573 प्रति किग्रा हो गयी. एमसीएक्स में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 130 रुपये अथवा 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 68,573 रुपये प्रति किग्रा हो गयी, जिसमें 16,404 लॉट के लिए कारोबार हुआ. न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 27.14 डॉलर प्रति औंस हो गयी.
Also Read: 1 अक्टूबर से विदेश में पैसा भेजना हो जाएगा महंगा, सात लाख से अधिक रकम भेजने पर देना होगा टैक्स
Posted By : Vishwat Sen
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










