Gold Price: इन दो वजहों से बढ़ी सोने की चमक, जानें नये रेट्स
Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Mar 2020 10:14 AM
gold price: बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार (Gold Spot Price) में 10 ग्राम सोना (Gold Prices) 311 रुपये महंगा हुआ.
Gold Price,: भारतीय रुपये में कमजोरी और जोरदार मांग की वजह से बुधवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों (Gold Prices Today) में तेजी देखने का मिली. बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार (Gold Spot Price) में 10 ग्राम सोना (Gold Prices) 311 रुपये महंगा हुआ. आपको बता दें कि मंगलवार को सोना 39,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, डिमांड गिरने से चांदी की कीमतों (Silver Prices) में 468 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गयी थी. जानकारों की मानें तो भारत में रुपये में कमजोरी के चलते सोने में मजबूती देखने को मिली है.
जानकारों के अनुसार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में कमजोरी और ज्यादा खरीदारी से सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिली है. कोरोनोवायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण देश में रत्न और आभूषण का कारोबार अपनी चमक खोता दिख रहा है. प्रतिदिन वायरस लोगों को अपनी चपेट में ले रहा हैजिसके कारण आभूषण उद्योग में केवल 20-25 फीसद ही कारोबार हो पा रहा है. इसके ग्राहक लगातार कम हो रहे हैं.
सोने के उलट चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट नजर आयी. बुधवार को चांदी का दाम 36,416 रुपये से गिरकर 35,948 रुपये पर पहुंच गया. इस दौरान चांदी 468 रुपये सस्ती हुई. बता दें कि कोरोना वायरस का ही असर है कि इंडस्ट्रियल गतिविधियों में कमी आयी जिसके कारण डिमांड गिर रही है. इसीलिए कीमतों में गिरावट है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार की बात करें तो यहां चांदी की कीमत 12.38 डॉलर प्रति औंस रही.
गौरतलब है कि देश-दुनिया में कोरोना वायरस से ग्रस्त मरीजों की बढ़ी संख्या और शेयर बाजार में भारी गिरावट की वजह से मंदी की ओर जा रही अर्थव्यवस्था का असर भारत के सर्राफा बाजारों में भी देखने को मिल रहा है. कीमती धातुओं में सोना निवेश के लिए सबसे बेहतर माना जाता है और इस समय उसकी कीमतों में गिरावट का रुख है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










