Cheap Gold : सस्ता सोना खरीदने का आपके पास सुनहरा मौका, बस कुछ ही वक्त है…
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 May 2021 8:07 PM
Cheap Gold : क्या आप सस्ता सोना खरीदने की इच्छा रखते हैं…यदि इसका जवाब हां है तो आगे की खबर आपके काम की है. जी हां…सस्ता सोना खरीदने का एक और मौका मोदी सरकार आपको देने जा रही है. दरअसल ये सोना आपको फिजिकल रूप में नहीं, बल्कि बॉन्ड के रूप में प्राप्त होगा.
-
गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 4,792 रुपये प्रति ग्राम
-
सस्ता सोना खरीदने का एक और मौका मोदी सरकार आपको देने जा रही है
-
24 मई से 28 मई के बीच दूसरा अवसर सरकार देने जा रही है
Cheap Gold : क्या आप सस्ता सोना खरीदने की इच्छा रखते हैं…यदि इसका जवाब हां है तो आगे की खबर आपके काम की है. जी हां…सस्ता सोना खरीदने का एक और मौका मोदी सरकार आपको देने जा रही है. दरअसल ये सोना आपको फिजिकल रूप में नहीं, बल्कि बॉन्ड के रूप में प्राप्त होगा.
यदि आप 17 से 21 मई के बीच सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड नहीं ले पाए हैं तो आपको 24 मई से 28 मई के बीच दूसरा अवसर सरकार देने जा रही है. यहां खास बात यह है कि सरकार ने सोने की कीमत भी तय करने का काम किया है. यहां चर्चा कर दें कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मई से लेकर सितम्बर के बीच छह किस्तों में जारी किए जाएंगे.
जानें कीमत : यदि आपको याद हो तो वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की पहली बिक्री 17 से 21 मई तक चली थी. अब दूसरी किस्त 24 मई से 28 मई के बीच खुलने जा रही है. सरकार ने सरकारी स्वर्ण बांड की दूसरी श्रृंखला के तहत निर्गम मूल्य 4,842 रुपये प्रति ग्राम तय करने का काम किया है. बांड खरीदने का समय 24 मई से 28 मई के बीच है. वहीं निर्गम जारी की तिथि एक जून है. इस बाबत वित्त मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है और कहा है कि सरकारी स्वर्ण बांड 2021-22 (श्रृंखला II) अभिदान के लिये 24 मई से 28 मई के बीच खुलेगा. इसके लिये निर्गम मूल्य 4,842 रुपये प्रति ग्राम तय किया है.
Also Read: 23 मई को 14 घंटे के लिए बंद रहेगा ऑनलाइन पैसे भेजने का NEFT सिस्टम, RTGS से कर सकेंगे फंड ट्रांसफर
गौरतलब है कि सरकार ने 12 मई, 2021 को अधिसूचना जारी कर सरकारी स्वर्ण बांड योजना 2021-22 श्रृंखला 1, 2 3, 4, 5, 6 की घोषणा की थी. इसमें पहली श्रृंखला अभिदान के लिये 17 से 21 मई, 2021 तक खुली थी. बयान के अनुसार सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के साथ परामर्श से ऑनलाइन आवेदन करने वाले और डिजिटल तरीके से भुगतान करने वाले निवेशकों को निर्गम मूल्य पर 50 रुपये प्रति ग्राम छूट देने का फैसला लिया है. ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 4,792 रुपये प्रति ग्राम होगा.
भाषा इनपुट के साथ
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










