Gold price : सोने की कमजोरी पर लगा ब्रेक, सर्राफा बाजार में आई तेजी, जानिए आज का ताजा भाव
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Feb 2021 7:48 PM
Gold price Today : मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की, जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोना 94 रुपये की तेजी के साथ 47,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.
Gold price Today : सोने की कीमतों में लगातार पांच दिनों से चली आ रही गिरावट पर सोमवार को ब्रेक लग गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज की ओर से दी गई के मुताबिक, बहुमूल्य धातु के अंतरराष्ट्रीय कीमत में तेजी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमत 94 रुपए की तेजी के साथ 46,877 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,783 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
इसके साथ ही, दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत भी 340 रुपये के लाभ के साथ 68,391 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 68,051 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर थी. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,815 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया और चांदी भी लाभ के साथ 27.16 डॉलर प्रति औंस हो गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिका में रोजगार के निराशाजनक आंकड़े और वहां प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद के बीच सोने की कीमतों में तेजी रही.
वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की, जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोना 94 रुपये की तेजी के साथ 47,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अप्रैल महीने में डिलीवरी वाले सोना वायदा की कीमत 94 रुपये यानी 0.2 फीसदी की तेजी के साथ 47,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसमें 13,709 लॉट के लिए कारोबार किया गया.
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. अंतरराष्ट्रीय बाजार न्यूयॉर्क में सोना 0.09 फीसदी की तेजी दर्शाता 1,814.70 डॉलर प्रति औंस चल रहा था.
चांदी की वायदा कीमतों में भी तेजी
मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया, जिससे वायदा बाजार में सोमवार को चांदी वायदा कीमत 361 रुपये की तेजी के साथ 69,099 रुपये प्रति किलो हो गई. एमसीएक्स में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 361 रुपये यानी 0.53 फीसदी की तेजी के साथ 69,099 रुपये प्रति किलो हो गयी जिसमें 13,039 लॉट के लिये कारोबार हुआ.
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था. वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 0.69 फीसदी की तेजी के साथ 27.21 डॉलर प्रति औंस चल रहा था.
Posted By : Vishwat Sen
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










