अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर से 6,250 रुपये उछला सोना, चांदी ने भी लगाया जंप

Gold Price Today
Gold Price Today: अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर के चलते सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल आया है. शुक्रवार को सोना 6,250 रुपये महंगा होकर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. निवेशकों में सुरक्षित विकल्प की मांग बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा. चांदी की कीमत 2,300 रुपये बढ़कर 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.
Gold Price Today: अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर का सीधा असर अब वैश्विक और भारतीय बाजारों पर दिखने लगा है. शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 6,250 रुपये बढ़कर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, जो अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है. अखिल भारतीय सर्राफा संघ (IBJA) के अनुसार, स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और खुदरा निवेशकों की मांग के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती अस्थिरता ने इस उछाल को मजबूती दी है.
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने का शिखर
COMEX और हाजिर बाजारों में भी सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया है. हाजिर सोना 3,237.39 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचा. वहीं COMEX वायदा सोना 3,249.16 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर रहा. विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका की ओर से चीनी उत्पादों पर 145% टैरिफ और चीन की 125% की जवाबी कार्रवाई ने बाजार में Safe Haven Investment की मांग को बढ़ा दिया है.
चांदी की कीमत में भी उछाल
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी 2,300 रुपये का उछाल देखा गया. इससे यह 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.
क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?
- ट्रेड वॉर से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता
- निवेशकों का रुझान सोने जैसी सुरक्षित संपत्तियों की ओर
- डॉलर इंडेक्स 100 से नीचे पहुंचा
- मुद्रास्फीति, मंदी और भू-राजनीतिक तनाव की आशंका
इसे भी पढ़ें: ट्रंप के सामने नहीं झुकेगा ड्रैगन, अमेरिका पर ठोक दिया 125% टैरिफ
सोना की कीमतों में आगे क्या होगा?
कोटक सिक्योरिटीज की कायनात चैनवाला के अनुसार, “सोने की कीमतों में यह तेजी जारी रह सकती है, क्योंकि बाजार अभी भी अस्थिरता और आशंका के दौर से गुजर रहा है.” UBS समेत कई अंतरराष्ट्रीय फर्मों ने भविष्यवाणी की है कि यदि ट्रेड वॉर और आर्थिक अनिश्चितताएं बनी रहीं, तो गोल्ड प्राइस में और तेजी संभव है.
इसे भी पढ़ें: कोई नहीं जानता रेमंड के लिए ऐतिहासिक गेमचेंजर कैसे बना किंग्स कॉर्नर?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




