Gold Price Today : एक दिन के ब्रेक के बाद 45,000 के पार पहुंचा सोना, जानिए गुरुवार को कितनी बढ़ी कीमत

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :09 Apr 2020 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Price Today : एक दिन के ब्रेक के बाद 45,000 के पार पहुंचा सोना, जानिए गुरुवार को कितनी बढ़ी कीमत

स्थानीय वायदा बाजारों में बुधवार को एक दिन का ब्रेक (दामों में गिरावट) लेने के बाद गुरुवार को सोना की कीमत 45,000 रुपये के पार पहुंच गयी है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : स्थानीय वायदा बाजारों में बुधवार को एक दिन का ब्रेक (दामों में गिरावट) लेने के बाद गुरुवार को सोना की कीमत 45,000 रुपये के पार पहुंच गयी है. सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच सटोरिये ताजा सौदों की लिवाली की वजह से स्थानीय वायदा बाजार में सोने का भाव गुरुवार को 173 रुपये की तेजी के साथ 45,114 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में जून डिलीवरी सोना 173 रुपये या 0.38 फीसदी की तेजी के साथ 45,114 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 17,298 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

इसे भी पढ़ें : Gold Price Wednesday : सोना में निवेश का है बेहतरीन मौका, एमसीएक्स में कीमतों की तेजी में लगा ब्रेक

इसी तरह, सोना अगस्त डिलीवरी का भाव 152 रुपये या 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 45,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 1,895 लॉट के लिए कारोबार हुआ. विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर मांग के कारण कारोबारियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: सोना वायदा कीमतों में तेजी आयी. वैश्विक स्तर पर न्यू यॉर्क में सोने की कीमत 0.99 फीसदी की तेजी के साथ 1,700.90 डॉलर प्रति औंस हो गयी.

चांदी की कीमतों में भी तेजी : उधर, विदेशी बाजारों से मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया, जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 43,230 रुपये प्रति किग्रा हो गयी. एमसीएक्स में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 91 रुपये या 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 43,230 रुपये प्रति किग्रा हो गयी. इसमें 3,794 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

इसी प्रकार, चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत चार रुपये या 0.01 फीसदी की तेजी के साथ 43,351 रुपये प्रति किग्रा हो गयी. इसमें 729 लॉट के लिए कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के अनुरूप कारोबारियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: यहां चांदी वायदा कीमतों में तेजी आयी. अंतरराष्ट्रीय बाजार न्यू यॉर्क में चांदी का भाव 1.51 फीसदी बढ़कर 15.44 डॉलर प्रति औंस हो गया.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola