Gold Price : सर्राफा बाजार में दूसरे दिन भी सोने की चमक बरकरार, जानें कितना चढ़ा भाव ...

Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Mar 2020 5:46 PM

विज्ञापन

Gold Price : रुपये की विनिमय दर में तीव्र गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 31 रुपये की बढ़त के साथ 40,718 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

विज्ञापन

कोरोना वायरस का खौफ पूरी दुनिया में साफ नजर आ रहा है. दुनिया सहित भारतीय बाजार में डर का माहौल बन चुका है जिसके कारण अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ रहा है और भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. इस बीच, भारतीय अर्थव्यवस्था से कुछ अच्छी खबरें भी सामने आयीं हैं, जो आम जनता को राहत देने वाली है. दरअसल,सोने-चांदी की आसमान छूती कीमत में हाल के दिनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी, लेकिन बीते दो सत्रों में इसमें सुधार नजर आया और इसने अपनी चमक फिर एक बार हासिल की.

इसे भी पढ़ें : GOLD PRICE : सात दिन गिरने के बाद संभला सोना, लगातार दूसरे दिन तेजी, Bumper Return के लिए जल्दी करें निवेश

रुपये की विनिमय दर में तीव्र गिरावट के बीच राषट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने का भाव 31 रुपये की बढ़त के साथ 40,718 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, बुधवार को यह 40,687 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. हालांकि, चांदी 190 रुपये टूटकर 35,444 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गयी. बुधवार को यह 35,634 रुपये किलो पर बंद हुई थी.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिषठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहाकि दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 31 रुपये मजबूत हुआ. इसका कारण रुपये की विनिमय दर में तीव्र गिरावट तथा अंतराषट्रीय बाजार में सोने के दाम में स्थिरता है. अंतराषट्रीय बाजार में सोना तथा चांदी दोनों 1,482 रुपये प्रति औंस तथा 11.97 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा.

बुधवार को 311 रुपये चढ़कर 40 हजार के पार पहुंचा गया था सोना

ऊंची लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बुधवार को 311 रुपये चढ़ गया. रुपये में गिरावट ने इसमें और मदद की और यह 40,241 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. मंगलवार को सोना भाव 39,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. हालांकि चांदी भाव 468 रुपये गिरकर 35,948 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. मंगलवार को यह 36,416 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था.

छह दिन में इतना टूटा सोना

कोरोना वायरस के असर से बुलियन यानी सर्राफा बाजार भी अछूता नहीं रहा. कोरोना के असर से सोने के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है. सर्राफा बाजार में एक मार्च से 17 मार्च के बीच की बात करें तो इस दौरान सोना लगभग छह हजार रुपये प्रति तोला सस्ता हो गया है. 1 मार्च, 2020 को सोने का भाव एमसीएक्स पर 44,960 रुपये प्रति दस ग्राम नजर आ रहा था जो 17 मार्च को टूटकर 38,700 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच चुका है. यदि आप गौर करें तो इतने दिनों में सोने में करीब 13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी. वहीं, रुपये में यह 6000 रुपये से अधिक टूटी है.

क्या कहते हैं जानकार

जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोने के भाव में और गिरावट नजर आ सकती है. सोना के एक बार फिर से गिरकर 36,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंचने की उम्मीद है. जानकारों ने छोटे निवेशकों को अभी सोने से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी है. मंगलवार की बात करें तो इस दिन दिल्ली में सोने का भाव 80 रुपये टूटकर 39,719 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव घटकर 1,483 प्रति औंस रह गया.

इसे भी पढ़ें : Gold Rate: रुपये में गिरावट से सर्राफा बाजार में आयी तेजी, जानें 18 मार्च को किस शहर में कितनी रही कीमत

आम लोग ले रहे हैं लाभ

यदि आप सोना में निवेश करने के इच्छुक हैं या फिर शादी-ब्याह के लिए खरीदारी करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए उपयुक्त है. आप आजकल में खरीदारी करना चाहते हैं, तो आपको तत्काल कम से कम पांच हजार रुपये का फायदा होगा. यदि आप अभी सोना खरीदकर रख लेते हैं तो इसका लाभ आपको भविष्य में होगा. खासकर मध्यम आयवर्ग के परिवार के लिए यह समय उपयुक्त है.

इसे भी पढ़ें : GOLD PRICE : 6 दिन में 7431 रुपये गिरा सोना, गिरावट से डरें नहीं, निवेश करें, मिलेगा Bumper Return

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola