Gold Price Latest Updates : सोने के भाव में आया बदलाव, जानिए इस दिवाली क्या होगी कीमत

Updated at : 07 Nov 2020 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
Gold Price Latest Updates : सोने के भाव में आया बदलाव, जानिए इस दिवाली क्या होगी कीमत

Gold Price Latest Updates : धनतेरस और दिवाली (diwali 2020, dhanteras 2020) से पहले ही सोना-चांदी (gold rate) की चमक बढ़ती नजर आ रही है. gold rate change know gold price before diwali 2020

विज्ञापन

Gold Price Latest Updates : धनतेरस और दिवाली (diwali 2020, dhanteras 2020) से पहले ही सोना-चांदी (gold rate) की चमक बढ़ती नजर आ रही है. सर्राफा कारोबार में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी तेजी दिखी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के साथ दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 791 रुपये उछलकर 51,717 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है.

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,926 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था. सोने की तर्ज पर चांदी की कीमत भी 2,147 रुपये के उछाल के साथ 64,578 रुपये प्रति किलो पहुंच गई. पिछले सत्र में चांदी 62,431 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,950 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 25.44 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही.

एचडीएफसी सिक्सोरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अधिक आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद में सोने की कीमतों में तेजी रही.

Also Read: Salary Increment : नौकरीपेशा लोगों के लिए आई बड़ी खबर! बढ़ने वाली है सैलरी, जानें कब और कितनी

सोने वायदा कीमतों क्या आया बदलाव : मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारेाबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 185 रुपये की तेजी के साथ 52,240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 185 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 12,975 लॉट के लिये कारोबार किया गया. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली से सोना कीमतों में तेजी आई. न्यूयार्क में सोना 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,950.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.

Also Read: 7th pay Commission Updates : दिवाली के पहले सरकारी कर्मचारियों को मिल जाएगा इतना कैश, सरकार ने लिया ये फैसला, लाखों कर्मचारियों को होगा लाभ

क्या रहेगा दिवाली में सोने का भाव: सर्राफा बाजार पर नजर डालें तो 6 नवंबर को सोने की कीमत करीब 52000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी. धनतेरस और दिवाली को देखते हुए इसमें और उछाल आने की उम्मीद जानकार जता रहे हैं. यदि पिछली नौ दिवाली की बात करें तो 5 बार सोने के भाव जस्ट पहले वाली दिवाली की तुलना में गिरे हैं और केवल चार बार गोल्ड के रेट में उछाल नजर आया है. पिछली दो दिवाली से सोने में लगातार उछाल देखा गया है और इस बार भी इसमें तेजी की उम्मीद जानकार जता रहे हैं.

भाषा इनपुट के साथ

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola