हरतालिका तीज पर महंगा हो गया सोना, चांदी ने चढ़ाया 1000 रुपये का प्रसाद

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :06 Sep 2024 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
Gold

Gold

Gold Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य पीली धातु सोना और चांदी की कीमतों में तेजी आने और ब्याज दर में कटौती की उम्मीद में घरेलू सर्राफा बाजार में लिवाली बढ़ गई. इस कारण सोना-चांदी के भाव बढ़ोतरी दर्ज की गई. वायदा कारोबार में सटोरियों ने अपने सौदों की लिवाली बढ़ाई, तो सोना महंगा हो गया.

विज्ञापन

Gold Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत रुख की वजह से घरेलू सर्राफा बाजार में हरतालिका तीज की पूर्व संध्या पर गुरुवार 5 सितंबर 2024 को सोना-चांदी के भाव बढ़ गए. ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन (आईबीए) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 500 रुपये बढ़कर 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. बुधवार को सोना 73,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 1,000 रुपये बढ़कर 84,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. इससे पहले 4 सितंबर 2024 को चांदी 83,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. सर्राफा बाजार में 99.5% शुद्ध सोने का भाव 500 रुपये की तेजी के साथ 73,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो गुरुवार को 73,250 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

सर्राफा बाजार में लिवाली बढ़ने से सोना हुआ महंगा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य पीली धातु के भाव में तेजी आने की वजह से घरेलू सर्राफा बाजार में लिवाली बढ़ गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी रोजगार आंकड़ों के अपेक्षा से कमजोर रहने के बाद गुरुवार को सर्राफा बाजार में तेजी आई, जिससे ब्याज दरों में भारी कटौती की उम्मीद बढ़ गई. इससे सोने को समर्थन मिला. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सिक्योरिटीज के जिंस शोध के वरिष्ठ विश्लेषक मानव मोदी के अनुसार, रोजगार आंकड़ों के बाद, बाजार कारोबारियों ने 18 सितंबर 2024 को फेडरज रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना जताई है.

वायदा कारोबार में भी सोना का भाव बढ़ा

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ओर से ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 183 रुपये की तेजी के साथ 71,649 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर महीने की डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 183 रुपये यानी 0.26% की तेजी के साथ 71,649 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 15,118 लॉट का कारोबार हुआ.

इसे भी पढ़ें: ‘आर्बीट्रेज फंड’ को नहीं जानते भारत के लोग, जान जाएंगे तो बन जाएंगे करोड़पति

चांदी की वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ओर से अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 335 रुपये की तेजी के साथ 83,900 रुपये प्रति किग्रा हो गई. एमसीएक्स में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 335 रुपये यानी 0.4% की तेजी के साथ 83,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. इसमें 31,985 लॉट का कारोबार हुआ.

इसे भी पढ़ें: सुकन्या समृद्धि योजना में खोले हैं बेटी का खाता तो बचा लीजिए, वरना हो जाएगा बंद

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola