Gold-Silver Price: धड़ाम से गिरा सोने का भाव, दो हजार टूटी चांदी, आज है खरीदारी का बेहतरीन मौका

Published by : Madhuresh Narayan Updated At : 05 Jan 2024 9:00 AM

विज्ञापन

Gold-Silver Price Today: अगर आप सस्ता सोना या चांदी खरीदने के मौके का इंतजार कर रहे थे, तो आज आपके लिए बेहतरीन मौका है. सोने-चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट देखने को मिली है.

विज्ञापन

Gold-Silver Price Today: अगर आप सस्ता सोना या चांदी खरीदने के मौके का इंतजार कर रहे थे, तो आज आपके लिए बेहतरीन मौका है. सोने-चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट देखने को मिली है. गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 24 कैरेट सोने की कीमत में 440 रुपये गिर गयी. इसके बाद, 24 कैरेट दस ग्राम सोने की कीमत 63,380 रुपये हो गयी. जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत में 400 रुपये की गिरावट आई, इसके बाद, दस ग्राम की कीमत 58,100 रुपये हो गयी. मुंबई में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद की कीमतों के बराबर 63,380 रुपये है. दिल्ली में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 63,530 रुपये, बेंगलुरु में 63,380 रुपये और चेन्नई में 64,040 रुपये हो गयी है. मुंबई में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद के बराबर 58,100 रुपये है. दिल्ली में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 58,250 रुपये, बेंगलुरु में 58,100 रुपये और चेन्नई में 58,700 रुपये हो गयी है. जबकि, चांदी की कीमत में 2,000 रुपये की गिरावट आई है. इसके बाद, दिल्ली और मुंबई में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 76,600 रुपये हो गयी है. चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी 78,000 रुपये पर कारोबार कर रही है.

Also Read: Silver Investment: 2023 में शेयर बाजार से ज्यादा चांदी ने दिया रिटर्न, तेजी का निवेशकों मिला फायदा

मजबूत हाजिर मांग से सोने-चांदी की कीमतों में आयी तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली और सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. सोने की कीमत 267 रुपये की तेजी के साथ 62,774 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 267 रुपये यानी 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,774 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 12,957 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,055 डॉलर प्रति औंस हो गया. चांदी की कीमत 63 रुपये की तेजी के साथ 72,396 रुपये प्रति किग्रा हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 63 रुपये यानी 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,396 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. इसमें 21,828 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 23.21 डॉलर प्रति औंस हो गयी.

कैरेट से समझे सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता का पता कैरेट के आधार पर लगाया जा सकता है. सरकार के द्वारा सोने की शुद्धता नापने के लिए BIS हॉलमार्क शुरू किया गया है. इसमें ज्यादा कैरेट का अर्थ है, ज्यादा शुद्ध सोना. सोने को 24K, 22K और 18K कैरेट में बांटा गया है. सबसे शुद्ध 24K सोना माना जाता है. इसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं होती है. 22K सोने में दो भाग चांदी, जस्ता, निकल जैसी धातुएं होती हैं, बाकी भाग सोना होता है. ज्यादातर गहनों का निर्माण 22k गोल्ड में ही किया जाता है. वहीं, 18K सोने में 75 फीसदी हिस्सा सोना होता है. बाकी का 25 प्रतिशत हिस्सा दूसरी धातुओं का होता है.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola