ePaper

Gold-Silver Price: फिर गिरा सोने का भाव, चांदी की कीमत में मामूली बढ़त, रेट जानकर झूम उठेंगे आप

Updated at : 10 Jan 2024 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
Gold-Silver Price: फिर गिरा सोने का भाव, चांदी की कीमत में मामूली बढ़त, रेट जानकर झूम उठेंगे आप

Gold-Silver Price Today: पिछले दस दिनों में सोने की कीमत में मामूली वृद्धि या स्थिरता देखने को मिली है. बुधवार को एक बार फिर से सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है.

विज्ञापन

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी का दौर थमता सा दिख रहा है. पिछले दस दिनों में सोने की कीमत में मामूली वृद्धि या स्थिरता देखने को मिली है. बुधवार को एक बार फिर से सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 100 रुपये की गिरावट आई. इसके बाद, दस ग्राम सोने की कीमत 62,950 रुपये हो गया है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में 100 रुपये की गिरावट आई. इसके बाद, दस ग्राम की कीमत 57,700 रुपये हो गयी. मुंबई में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद की कीमतों के बराबर 62,950 रुपये है. दिल्ली में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 63,100 रुपये, बेंगलुरु में 62,950 रुपये और चेन्नई में 63,490 रुपये है. मुंबई में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद के बराबर 57,700 रुपये है. दिल्ली में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,850 रुपये, बेंगलुरु में 57,700 रुपये और चेन्नई में 58,200 रुपये पर बिक रहा है. चांदी की कीमत 200 रुपये उछल गई, एक किलोग्राम कीमती धातु 76,600 रुपये हो गयी है. दिल्ली और मुंबई में एक किलोग्राम चांदी फिलहाल 76,600 रुपये पर कारोबार कर रही है. चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी 78,000 रुपये पर कारोबार कर रही है.

Also Read: Silver Investment: 2023 में शेयर बाजार से ज्यादा चांदी ने दिया रिटर्न, तेजी का निवेशकों मिला फायदा

मजबूत हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 175 रुपये की तेजी के साथ 62,270 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 175 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,270 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 10,841 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,042.30 डॉलर प्रति औंस हो गया.

कैरेट से समझे सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता का पता कैरेट के आधार पर लगाया जा सकता है. सरकार के द्वारा सोने की शुद्धता नापने के लिए BIS हॉलमार्क शुरू किया गया है. इसमें ज्यादा कैरेट का अर्थ है, ज्यादा शुद्ध सोना. सोने को 24K, 22K और 18K कैरेट में बांटा गया है. सबसे शुद्ध 24K सोना माना जाता है. इसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं होती है. 22K सोने में दो भाग चांदी, जस्ता, निकल जैसी धातुएं होती हैं, बाकी भाग सोना होता है. ज्यादातर गहनों का निर्माण 22k गोल्ड में ही किया जाता है. वहीं, 18K सोने में 75 फीसदी हिस्सा सोना होता है. बाकी का 25 प्रतिशत हिस्सा दूसरी धातुओं का होता है.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola