Viral Video: गर्लफ्रेंड का फोन था बिजी, आशिक ने काट दी पूरे गांव की बिजली

Updated:
विज्ञापन

सिरफिरे आशिक ने काटी पूरे गांव की बिजली.

Viral Video: गर्लफ्रेंड का फोन बिजी होने पर युवक का गुस्सा पूरे गांव पर टूट पड़ा. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखा कि आशिक बिजली के खंभे पर चढ़कर तार काट देता है और पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है. एक्स (ट्विटर) पर शेयर हुए इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. लोग इस अनोखी और चौंकाने वाली हरकत को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. प्यार में पागल आशिक की ये करतूत वायरल सनसनी बन गई.

विज्ञापन

Viral Video: फिल्म शोले में तो आपने बसंती के प्यार में पागल बीरू को पानी की टंकी पर चढ़ते हुए देखा है, लेकिन आपने ऐसा कभी नहीं देखा होगा कि गर्लफ्रेंड का फोन बिजी होने पर कोई पूरे गांव की ही बिजली काट दे. आप कहेंगे कि यह बकवास है. लेकिन नहीं जनाब, यह पूरी तरह सौ फीसदी सच है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक बिजली के खंभे पर चढ़कर पूरे गांव की बिजली काटता दिखाई दे रहा है. यह वीडियो एक्स (पुराने ट्विटर) पर भी पोस्ट किया गया है.

विज्ञापन

एक्स पर Ghar Ke Kalesh@gharkekalesh नामक अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया है. इसमें एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से बात न हो पाने की खीझ में पूरे गांव की बिजली काटता दिखाई दे रहा है. वीडियो पोस्ट करने वाले शख्स ने अंग्रेजी में लिखा, ”Youth cuts off electricity to entire village over Girlfriend’s busy phone.” मतलब यह कि गर्लफ्रेंड का फोन बिजी होने पर युवक ने पूरे गांव की बिजली काट दी.

सोशल मीडिया यूजर्स इसपर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि युवक बार-बार अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बात करना चाहता था, लेकिन उसका फोन लगातार बिजी आ रहा था. इससे नाराज होकर उसने हैरान करने वाला कदम उठाया और बिजली के खंभे पर चढ़कर सारे तार काट दिए, जिससे गर्लफ्रेंड के पूरे गांव की बिजली गुल हो गई.

इसे भी पढ़ें: मक्खन-मेवा, टीवी-फ्रिज जल्द होंगे सस्ते, जीएसटी परिषद की बैठक हो गई शुरू

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक हाथ में बड़ा सा प्लायर लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा हुआ है. खंभे पर कई तार जुड़े हैं और युवक उनमें से एक-एक कर तार काटता नजर आ रहा है. जैसे ही तार कटते हैं, पूरे इलाके की बत्ती गुल हो जाती है. वीडियो में यह भी साफ दिखता है कि आसपास खड़े लोग यह नजारा देखकर हैरान रह जाते हैं. हालांकि, वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि यह किस स्थान का वीडियो है.

इसे भी पढ़ें: कॉलेज के प्रोफेसरों की सैलरी जानकर माथा पीट लेंगे माट’सा, बोलेंगे- हमारा वेतन भी बढ़ाओ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola