ePaper

गौतम अडानी ने परिवार संग पुरी रथ यात्रा में लिया भाग, निभाई ‘प्रसाद सेवा’

Updated at : 29 Jun 2025 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
Gautam Adani

Gautam Adani

Gautam Adani: इस अवसर पर गौतम अदाणी ने अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा, "जो कुछ भी मुझे मिला है वह भगवान जगन्नाथ जी की कृपा से है. मेरे पास कुछ नहीं था, और आज जो कुछ भी है, वह भगवान की कृपा और लोगों के आशीर्वाद से है.

विज्ञापन

Gautam Adani: अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने अपनी पत्नी प्रीति अदाणी और बेटे करण अदाणी के साथ शनिवार को पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा में भाग लिया. अदाणी परिवार ने न केवल धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया, बल्कि हज़ारों श्रद्धालुओं को ‘प्रसाद सेवा’ भी प्रदान की.

इस अवसर पर गौतम अदाणी ने अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा, “जो कुछ भी मुझे मिला है वह भगवान जगन्नाथ जी की कृपा से है. मेरे पास कुछ नहीं था, और आज जो कुछ भी है, वह भगवान की कृपा और लोगों के आशीर्वाद से है. मैंने देश के उज्ज्वल भविष्य और ओडिशा के विकास के लिए प्रार्थना की कि हमारा देश निरंतर प्रगति करे और सबको इसका लाभ मिले.”

समुदाय सेवा के प्रति प्रतिबद्धता

अदाणी ने आगे कहा, “पहली बार महाकुंभ में हमने ‘सेवा से साधना’ की कोशिश की. अब जगन्नाथ पुरी की इस भव्य रथ यात्रा में हमने इस संकल्प को और आगे बढ़ाया है. यहाँ की व्यवस्थाएं देखकर मैं ओडिशा सरकार, प्रशासन, सफाईकर्मियों और सुरक्षा बलों का धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने इस आयोजन को बहुत अच्छे ढंग से संपन्न कराया.”

‘प्रसाद सेवा’ में भी निभाई भूमिका

गौतम अदाणी ने पुरी के इस्कॉन किचन में ‘प्रसाद सेवा’ के दौरान खाना बनाने में भी भाग लिया. अदाणी समूह की यह पहल रथ यात्रा के दौरान 26 जून से 8 जुलाई तक तीर्थयात्रियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों की सहायता के लिए चलाई जा रही है.

दुनियाभर के श्रद्धालुओं ने देखी दिव्य रथ यात्रा

रथ यात्रा के दूसरे दिन दुनियाभर से श्रद्धालु पुरी में एकत्रित हुए और भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने की परंपरा में शामिल हुए. पश्चिम अफ्रीका से आई एक महिला श्रद्धालु ने भगवान का ‘दर्शन’ पाकर खुशी जाहिर की और यह इच्छा जताई कि उन्हें रथ खींचने का अवसर भी मिले. शुक्रवार को शुरू हुई इस वार्षिक भव्य रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की विशाल रथों को जगन्नाथ मंदिर से गुंडीचा मंदिर तक खींचा गया. पूरे पुरी शहर में भजन, ढोल-नगाड़ों की गूंज और गहन आध्यात्मिक वातावरण छाया रहा.

Also Read: दुबई और दोहा के लोग चखेंगे गुलाब के सुगंध वाली पंजाब की लीची, टोकरी में भर-भरके भेजा भारत

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola