यूट्यूब से अरबपति बनने तक का सफर, अलख पांडे और प्रतीक बूंब ने फोर्ब्स लिस्ट में गाड़े झंडे

Updated at : 16 Mar 2026 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
Forbes 2026 India Billionaires List

फिजिक्स वाला के फाउन्डर अलख पाण्डेय और को-फाउन्डर प्रतीक बूंब

Forbes 2026 India Billionaires List: भारत में अरबपतियों की बाढ़! फोर्ब्स 2026 की ताजा लिस्ट के अनुसार, देश में एक ही साल में 24 नए अरबपति जुड़े हैं, जिससे इनकी कुल संख्या 229 हो गई है. जहां लक्ष्मी मित्तल ने हर दिन ₹274 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई कर सबको चौंका दिया, वहीं 'फिजिक्सवाला' के अलख पांडे और प्रतीक बूंब जैसे नए चेहरों ने इस एलीट क्लब में धमाकेदार एंट्री मारी है. जानिए कौन हैं भारत के टॉप-10 रईस और किसका चमका इस साल सितारा.

विज्ञापन

Forbes 2026 India Billionaires List: दुनिया भर के अमीरों पर नजर रखने वाली मैगजीन फोर्ब्स (Forbes) ने साल 2026 की अपनी ताजा ‘वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट’ जारी कर दी है. इस लिस्ट ने साफ कर दिया है कि भारत में अमीरों की तिजोरी अब पहले से कहीं ज्यादा तेजी से भर रही है. महज एक साल के भीतर देश में 24 नए अरबपति बढ़ गए हैं, जिससे अब भारत के कुल अरबपतियों की संख्या 229 तक जा पहुंची है.

इस बार की लिस्ट में जहां पुराने दिग्गजों ने अपनी पकड़ मज़बूत की है, वहीं ‘फिजिक्सवाला’ जैसे नए चेहरों और पेटीएम की वापसी ने सबको चौंका दिया है. आइए जानते हैं, इस साल किसने कितनी रफ्तार से अपनी दौलत बढ़ाई और कौन से नए नाम इस ‘एलिट क्लब’ का हिस्सा बने हैं.

लक्ष्मी मित्तल की हर दिन ₹274 करोड़ की कमाई

इस साल की लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल की हो रही है. देश के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति मित्तल की संपत्ति में इस साल ऐतिहासिक उछाल देखा गया. उनकी कंपनी ‘आर्सेलरमित्तल’ के शेयरों में 80% से ज्यादा की तेजी आने के कारण उनकी कुल दौलत अब 31 अरब डॉलर (करीब 2.87 लाख करोड़ रुपये) पर पहुँच गई है.

हैरान करने वाली बात यह है कि पिछले एक साल में उन्होंने 1.85 लाख करोड़ रुपये अपनी नेटवर्थ में जोड़े हैं. अगर इसका औसत निकाला जाए, तो मित्तल ने साल भर हर दिन ₹274 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की है.

सावित्री जिंदल: देश की सबसे अमीर महिला

ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखी है. वे न केवल भारत की सबसे अमीर महिला हैं, बल्कि ओवरऑल लिस्ट में तीसरे पायदान पर बरकरार हैं. इस साल की लिस्ट में कुल 20 भारतीय महिला अरबपति शामिल हैं, जो भारतीय बिजनेस जगत में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का संकेत है.

एजुकेशन से लेकर स्टॉक मार्केट तक: नए और पुराने चेहरों का दबदबा

  • फिजिक्सवाला (PhysicsWallah) का जलवा: इस साल की सबसे चर्चित एंट्री एडटेक प्लेटफॉर्म ‘फिजिक्सवाला’ के फाउंडर्स अलख पांडे और प्रतीक बूंब की रही. नवंबर में कंपनी के सफल आईपीओ (IPO) के बाद ये दोनों युवा एंटरप्रेन्योर अब अरबपतियों के क्लब में शामिल हो गए हैं.
  • उदय कोटक की टॉप-10 में एंट्री: कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय कोटक अब भारत के टॉप-10 अमीरों की सूची में आ गए हैं. उनकी इस एंट्री से डीएलएफ के कुशल पाल सिंह अब 12वें नंबर पर खिसक गए हैं.
  • पेटीएम की वापसी: फिनटेक दिग्गज विजय शेखर शर्मा के लिए भी यह साल राहत भरा रहा. पेटीएम के शेयरों में आई 60% की रिकवरी के बाद, वे 3 साल के लंबे अंतराल के बाद फिर से इस लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं.

कैसे तय होती है यह लिस्ट ?

फोर्ब्स इंडिया ने अपनी पहली रिच लिस्ट साल 2009 में लॉन्च की थी. यह लिस्ट किसी भी व्यक्ति या परिवार की शेयरहोल्डिंग, वित्तीय जानकारी, स्टॉक एक्सचेंज डेटा और मार्केट एक्सपर्ट्स के विश्लेषण के आधार पर तैयार की जाती है. इसमें कुल नेटवर्थ की गणना अमेरिकी डॉलर (USD) में की जाती है.

Also Read : गैस की किल्लत के कारण कैफे ने वसूला ‘गैस क्राइसिस चार्ज’, सोशल मीडिया पर बिल वायरल

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola