ePaper

Budget 2022 : 5जी मोबाइल सेवाओं के लिए इस साल होगी स्पेक्ट्रम नीलामी, भारतनेट परियोजना 2025 तक होगी पूरी

Updated at : 01 Feb 2022 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
Budget 2022 : 5जी मोबाइल सेवाओं के लिए इस साल होगी स्पेक्ट्रम नीलामी, भारतनेट परियोजना 2025 तक होगी पूरी

निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस नीलामी से अगले साल यानी वित्तीय वर्ष 23 के अंदर निजी दूरसंचार प्रदाताओं द्वारा अगली पीढ़ी की दूरसंचार सेवा शुरू करने की सुविधा प्रदान की जायेगी.

विज्ञापन

Budget 2022 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2022-23 को प्रस्तुत करते हुए घोषणा की कि इस साल स्पेक्ट्रम की नीलामी की जायेगी. उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों द्वारा 5जी मोबाइल सेवाएं 2022-23 में शुरू करने के लिए स्पेक्ट्रम नीलामी की जाएगी.

5G के लिए इस साल होगी स्पेक्ट्रम नीलामी

निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस नीलामी से अगले साल यानी वित्तीय वर्ष 23 के अंदर निजी दूरसंचार प्रदाताओं द्वारा अगली पीढ़ी की दूरसंचार सेवा शुरू करने की सुविधा प्रदान की जायेगी.

5जी के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम

सीतारमण ने यह भी कहा कि डिजाइन आधारित विनिर्माण योजना उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) के हिस्से के रूप में 5जी के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम लेकर आयेगी.

Also Read: Union Budget 2022 : PM eVIDYA के तहत वन क्लास वन टीवी चैनल की होगी शुरुआत, ये है खासियत
2025 तक पूरा होगा भारतनेट

केंद्र सरकार 2022 और 2023 में भारतनेट परियोजना के तहत दूरदराज के क्षेत्रों सहित सभी गांवों में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का ठेका भी देगी. यह काम एक सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) योजना के तहत किया जाएगा और इसके 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola