Union Budget 2022 : PM eVIDYA के तहत वन क्लास वन टीवी चैनल की होगी शुरुआत, ये है खासियत

PM eVIDYA के वन क्लास वन टीवी चैनल के कार्यक्रम के तहत 12 से 200 टीवी चैनलों तक विस्तार किया जाएगा.
Budget 2022 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया. इस बजट में कोरोना महामारी के दौरान बच्चों की पढ़ाई का जो नुकसान हुआ है, उसकी क्षतिपूर्ति के लिए PM eVIDYA डिजिटल शिक्षा के तहत ‘वन क्लास वन टीवी चैनल योजना की शुरुआत करने का ऐलान किया.
PM eVIDYA के वन क्लास वन टीवी चैनल के कार्यक्रम के तहत 12 से 200 टीवी चैनलों तक विस्तार किया जाएगा. यह योजना सभी राज्यों को क्लास 1 से 12 तक क्षेत्रीय भाषाओं में पूरक शिक्षा प्रदान करने में सक्षम बनायेगी.
इसके साथ ही दो लाख आंगनबाड़ी केंद्रों को भी अपग्रेड किया जायेगा ताकि छोटे बच्चों को शिक्षा और पोषाहार का उचित माहौल मिले और उनका बचपन स्वस्थ और सुंदर तरीके से विकसित हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










