15 सितंबर से फिर शुरू होगी एयर इंडिया की मुंबई-औरंगाबाद उड़ान, जानें किस- किस दिन चलेगी फ्लाइट

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
15 सितंबर से फिर शुरू होगी एयर इंडिया की मुंबई-औरंगाबाद उड़ान, जानें किस- किस दिन चलेगी फ्लाइट

औरंगाबाद: राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया की औरंगाबाद से मुंबई की उड़ान सेवाएं 15 सितंबर से फिर शरू होंगी. औरंगाबाद से मुंबई के लिए एयर इंडिया की सप्ताह में तीन उड़ानें होंगी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. कोरोना वायरस महामारी की वजह से दोनों शहरों के बीच उड़ानों को स्थगित कर दिया गया था. एयरलाइन का औरंगाबाद हवाईअड्डे से दिल्ली और हैदराबाद के लिए परिचालन पहले ही शुरू हो चुका है.

औरंगाबाद हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया की मुंबई-औरंगाबाद-मुंबई की उड़ानें 15 सितंबर से शुरू हो रही हैं. इस मार्ग पर उड़ानों का परिचालन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को किया जाएगा. ये उड़ानें 24 अक्टूबर तक परिचालन में रहेंगी.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola