ePaper

Fake ATM News: एटीएम बंद होने की खबर निकली फर्जी! बैंकों ने कहा, उनके पास कैश भरपूर

Updated at : 09 May 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
Fake ATM News

Fake ATM News

Fake ATM News: सोशल मीडिया पर एटीएम बंद होने की खबर फर्जी निकली है. एसबीआई, पीएनबी सहित कई बैंकों ने पुष्टि की है कि सभी एटीएम और डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चालू हैं. PIB ने भी वायरल खबर का फैक्ट चेक कर इसे गलत बताया है. जनता से अपील की गई है कि वे असत्यापित सूचनाओं पर विश्वास न करें.

विज्ञापन

Fake ATM News: भारत-पाकिस्तान के आपसी तनाव के बीच देश के बैंकों का एटीएम दो-तीन दिन बंद रहने की खबर पूरी तरह से फर्जी निकली. सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही थी. सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली फर्जी खबरों का फैक्ट चेक करने वाले प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) और देश के दो प्रमुख बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ऐसी खबरों को नकली बताया है.

एसबीआई-पीएनबी का दावा: एटीएम में नकदी पर्याप्त

भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक समेत देश के कई दूसरे बैंकों ने शुक्रवार को कहा कि उनके एटीएम पूरी तरह से चालू हैं, उनमें पर्याप्त नकदी है और डिजिटल सर्विसेज सुचारू रूप से काम कर रही हैं. सोशल मीडिया पर आई उन खबरों की पृष्ठभूमि में यह बयान जारी किया गया, जिनमें दावा किया गया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से आने वाले दिनों में एटीएम बंद हो सकते हैं.

एसबीआई ने एक्स पर दी जानकारी

भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट के जरिए अपने ग्राहकों को जानकारी दी है, ‘‘हमारे सभी एटीएम, सीडीएम/एडीडब्ल्यूएम और डिजिटल सर्विसेज पूरी तरह से चालू हैं और जनता के लिए उपलब्ध हैं.’’ भारत के सबसे बड़े कर्जदाता बैंक ने अपने ग्राहकों को असत्यापित जानकारी पर भरोसा न करने की सलाह भी दी है. एसबीआई के साथ-साथ बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब एंड सिंध बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया ने भी इसी तरह के संदेश जारी किए.

इसे भी पढ़ें: ITR-3 फॉर्म किसके लिए जरूरी है? रिटर्न फाइल करने से पहले जानिए अहम बातें

डिजिटल सर्विसेज पहले की तरह चालू

पंजाब नेशनल बैंक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमारी सभी डिजिटल सर्विसेज भी सुचारू रूप से चल रही हैं, जिससे आपको घर बैठे सहज बैंकिंग अनुभव सुनिश्चित हो रहा है.’’ इस बीच, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शाम को बैंकों और वित्तीय संस्थानों की साइबर सुरक्षा तैयारियों पर समीक्षा बैठक करेंगी.

इसे भी पढ़ें: UPI Payments: देश के लाखों गाड़ी मालिकों को दिक्कत! कल से पेट्रोल पंप पर काम नहीं करेगा यूपीआई

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola