ePaper

PF निकालने का टेंशन हुआ खत्म, अब UPI से चुटकियों में खाते में आएगा पैसा

Updated at : 13 Jan 2026 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
EPFO Withdrawal New Rules

EPFO Withdrawal New Rules

EPFO Withdrawal New Rules: अब PF से पैसा निकालना UPI पेमेंट जितना आसान होगा. EPFO जल्द ही NPCI के साथ मिलकर BHIM ऐप पर आधारित 'इंस्टेंट विड्रॉल' सुविधा शुरू कर रहा है. इससे बिना लंबे इंतजार और जटिल फॉर्म के, करोड़ों सब्सक्राइबर्स को इमरजेंसी में तुरंत पैसा मिल सकेगा.

विज्ञापन

EPFO Withdrawal New Rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू करने की तैयारी में है. अब PF का पैसा निकालना उतना ही आसान हो सकता है जितना UPI के जरिए ट्रांजेक्शन करना. मुश्किल फॉर्म और वेरिफिकेशन के लंबे इंतजार को खत्म करने के लिए सिस्टम को पूरी तरह बदलने की योजना है.

UPI आधारित निकासी सिस्टम की तैयारी

EPFO अगले दो से तीन महीनों में यूपीआई आधारित निकासी व्यवस्था को हकीकत बनाने पर काम कर रहा है. इसके लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ तकनीकी ढांचा तैयार किया जा रहा है. इस सिस्टम में खाताधारक सीधे ऐप के माध्यम से क्लेम रिक्वेस्ट डाल सकेंगे, जिसके बाद बैकएंड पर आधार और बैंक डिटेल्स का ऑटोमैटिक वेरिफिकेशन होगा.

समय की होगी बड़ी बचत

वर्तमान व्यवस्था में 5 लाख रुपये से कम के ऑनलाइन एडवांस क्लेम को निपटने में कम से कम तीन कामकाजी दिन लगते हैं. वहीं बड़ी रकम के लिए मैनुअल प्रोसेसिंग के कारण और भी अधिक समय लग जाता है. नई UPI व्यवस्था इस देरी को खत्म करने के उद्देश्य से लाई जा रही है.

सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होगा पैसा

जैसे ही कोई सदस्य बीमारी, शादी या पढ़ाई जैसे मान्य कारणों के लिए क्लेम रिक्वेस्ट डालेगा, सिस्टम तुरंत उसकी जांच करेगा. सब कुछ सही पाए जाने पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के माध्यम से पैसा सीधे उस बैंक खाते में भेज दिया जाएगा जो UPI से लिंक होगा. इससे क्लेम अप्रूव होते ही पैसा लगभग तुरंत खाते में पहुंच सकता है.

इन ऐप्स के जरिए शुरू होगी सुविधा

  • शुरुआत में PF निकासी की यह सुविधा केवल भीम (BHIM) ऐप पर दी जाएगी.
  • पहले फेज में पूरी रकम निकालने की इजाजत नहीं होगी, इसके लिए एक लिमिट तय की जाएगी.
  • BHIM ऐप पर सफल शुरुआत के बाद इसे Google Pay, Phone Pay और Paytm जैसे अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी शुरू करने पर विचार किया जा सकता है.

Also Read: खुशखबरी! बजट से पहले सरकार का तोहफा, इन लोगों के खाते में आएंगे 2000 रुपये, लिस्ट में अपना नाम चेक करें

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola