EPFO, ESIC और पेंशन में बदलाव की तैयारी, कर्मचारियों को मिल सकती है राहत

Updated:
विज्ञापन

EPFO News

EPFO News: सरकार EPFO और ESIC की वेतन सीमा बढ़ाने, राष्ट्रीय फ्लोर वेज तय करने और EPS पेंशन में बढ़ोतरी पर विचार कर रही है. प्रस्ताव लागू होने पर करोड़ों कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का फायदा मिल सकता है और श्रमिकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

EPFO News: देश के करोड़ों कर्मचारियों और मजदूरों के लिए जल्द ही राहत भरी खबर आ सकती है. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय EPFO और ESIC की वेतन सीमा बढ़ाने, राष्ट्रीय फ्लोर वेज तय करने और कर्मचारी पेंशन योजना (EPS-1995) के तहत न्यूनतम पेंशन बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर फैसला लेने की तैयारी में है. श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने हाल ही में कहा कि इन विषयों पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है और मजदूरों के हित में निर्णय लिया जाएगा.

विज्ञापन

मौजूदा नियम और बदलाव की मांग

फिलहाल EPFO के तहत वेतन सीमा ₹15,000 प्रति माह है, जबकि ESIC के लिए यह सीमा ₹21,000 है. वहीं EPS योजना के तहत न्यूनतम पेंशन ₹1,000 प्रति माह मिलती है. लंबे समय से कर्मचारी संगठन और ट्रेड यूनियन इन सीमाओं को बढ़ाने और पेंशन में सुधार की मांग कर रहे हैं, ताकि ज्यादा कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सके और महंगाई के दौर में आर्थिक सहारा मिल पाए.

सरकार और उद्योग के बीच संतुलन की चुनौती

EPFO और ESIC की वेतन सीमा बढ़ाने के मुद्दे पर कई बार चर्चा हो चुकी है, लेकिन अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. इसका कारण यह है कि ट्रेड यूनियन ज्यादा बढ़ोतरी चाहती हैं, जबकि उद्योग जगत लागत बढ़ने को लेकर चिंतित है. सरकार दोनों पक्षों के बीच संतुलन बनाते हुए ऐसा समाधान निकालने की कोशिश कर रही है, जिससे कर्मचारियों और उद्योग दोनों को नुकसान न हो.

नए लेबर कोड और भविष्य की योजना

सरकार का मानना है कि नए लेबर कोड्स लागू होने से मजदूरों को ज्यादा सुरक्षा मिलेगी और उद्योग व कर्मचारियों के बीच तालमेल बेहतर होगा. Code on Wages, 2019 के तहत राष्ट्रीय फ्लोर वेज तय किया जाएगा, जो पूरे देश में न्यूनतम मजदूरी का आधार बनेगा. वहीं Social Security Code, 2020 के जरिए पुराने श्रम कानूनों की जगह एक व्यापक सामाजिक सुरक्षा ढांचा तैयार किया गया है.

अगर EPFO, ESIC और पेंशन से जुड़े प्रस्ताव लागू होते हैं, तो इससे करोड़ों कर्मचारियों को सीधा फायदा मिल सकता है. ज्यादा लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलेगा, पेंशन में बढ़ोतरी संभव होगी और मजदूरों की आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत हो सकती है.

Also Read: 8वें वेतन आयोग से पहले सरकार का बड़ा बयान, पेंशन व्यवस्था जस की तस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola