बदल जाएगा पूरा PF सिस्टम, अब बैंक की तरह फटाफट निपटेंगे सारे काम, जानिए कैसे
EPFO New System
EPFO New System: EPFO 3.0 के साथ अब पीएफ का सारा काम बैंकिंग की तरह हाई-टेक और आसान होगा. नए सॉफ्टवेयर और सेंट्रलाइज्ड पोर्टल की मदद से अब क्लेम सेटलमेंट और डेटा सुधार में हफ्तों का वक्त नहीं लगेगा. इस बदलाव से करोड़ों कर्मचारियों को दफ्तरों के चक्करों से छुट्टी मिलेगी.
EPFO New System: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने कामकाज के तरीके को पूरी तरह बदलने जा रहा है. नए EPFO 3.0 सिस्टम के जरिए करोड़ों कर्मचारियों को PF से जुड़ी सुविधाओं के लिए दफ्तरों के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे. इस नए बदलाव का मुख्य उद्देश्य सर्विस को हाई-टेक बनाना है.
बैंकिंग की तरह काम करेगा नया पोर्टल
नए सिस्टम में EPFO अपने सॉफ्टवेयर और पोर्टल को बैंकिंग मॉडल पर तैयार कर रहा है. जैसे आप बैंक के किसी भी ब्रांच या ऑनलाइन ऐप से अपना काम कर लेते हैं, वैसे ही PF सदस्य भी एक ही प्लेटफॉर्म के जरिए देश में कहीं से भी अपनी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे. यह व्यवस्था पुराने और धीमे सिस्टम को पूरी तरह खत्म कर देगी.
अपनी भाषा में मिलेगी हर जानकारी
अब भाषा PF के काम में रुकावट नहीं बनेगी. नए सिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे कर्मचारी अपनी स्थानीय भाषा में पीएफ बैलेंस, क्लेम और अन्य अपडेट्स देख पाएंगे. इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जिन्हें अंग्रेजी या हिंदी समझने में परेशानी होती थी.
शिकायत और क्लेम पर होगा तुरंत एक्शन
EPFO 3.0 के आने से पीएफ निकालने, डेटा ठीक करने और शिकायतों के निपटारे की रफ्तार कई गुना बढ़ जाएगी. अब सब कुछ ऑनलाइन होगा और आप घर बैठे ट्रैक कर पाएंगे कि आपकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई है. इससे काम में पारदर्शिता आएगी और बीचौलियों का चक्कर खत्म होगा.
भविष्य की जरूरतों के लिए बड़ा कदम
देश में जिस तेजी से कर्मचारियों की संख्या बढ़ रही है, उसे देखते हुए पुराने सिस्टम पर दबाव बढ़ गया है. EPFO 3.0 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह भविष्य में करोड़ों नए सदस्यों का बोझ आसानी से उठा सके और बिना किसी तकनीकी रुकावट के सेवा दे सके.
Also Read: तालाब आपका पैसा सरकार का, मछली पालन पर पाएं 60% सब्सिडी, जानें आवेदन करने का आसान तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए