ePaper

सीएम योगी का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए के साथ मिलेगा बोनस

Updated at : 24 Oct 2024 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सूबे के करीब 14.82 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों, शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को बोनस देने का भी ऐलान किया है. इस बोनस का 75% हिस्सा कर्मचारियों के भविष्य निधि (जीपीएफ) खाते में जमा कराया जाएगा.

विज्ञापन

DA Hike: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से अपने सूबे के सरकारी कर्मचारियों को तोहफे के तौर पर महंगाई भत्ता (डीए) में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही, उन्होंने इस त्योहार पर सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने का भी फैसला किया है. उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी किया है. सरकार की ओर से की गई इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 53% हो जाएगा. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का भुगतान जुलाई 2024 से किया जाएगा.

14.82 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

इससे पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सूबे के करीब 14.82 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों, शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया था. सरकार की ओर से बुधवार को बोनस की घोषणा की गई, ज‍िसके बाद देर शाम वित्त विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें: म्यूचुअल फंड के महाखिलाड़ियों को लगने वाला है झटका, 1 नवंबर से बदल जाएगा ये नियम

हाथ में आएगी बोनस की कितनी रकम

वित्त विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि सूबे के सरकारी कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 30 दिनों के अर्जित अवकाश के बराबर बोनस दिया जाएगा. इस लिहाज से देखा जाए, प्रत्येक कर्मचारी को 6,908 रुपये बोनस मिलेगा. इस बोनस का 75% हिस्सा कर्मचारियों के भविष्य निधि (जीपीएफ) खाते में जमा कराया जाएगा. वहीं, 25% नकद भुगतान किया जाएगा. जीपीएफ में 75% जमा होने के बाद सरकारी कर्मचारियों के हाथ 1727 रुपये का नकद भुगतान किया जाएगा. वहीं, जो कर्मचारी जीपीएफ का सदस्य नहीं है, उसे यह पैसा राष्ट्रीय बचत पत्र के रूप में या फिर पीपीएफ में जमा कराना होगा.

इसे भी पढ़ें: दिवाली-छठ पूजा पर चलेंगी 7000 स्पेशल ट्रेन, 2 लाख से अधिक लोग कर सकेंगे सफर

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola