दिवाली-छठ पूजा पर चलेंगी 7000 स्पेशल ट्रेन, 2 लाख से अधिक लोग कर सकेंगे सफर
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 24 Oct 2024 5:24 PM
Indian Railways Special Train
Indian Railways: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि त्योहारों के दौरान ट्रेनों से सफर करने वाले लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. स्पेशल ट्रेन के साथ-साथ हर बड़े स्टेशन और जोन में कुछ डिब्बों को रिजर्व में रखा गया है.
Indian Railways: दिवाली और छठ पर घर जाने वाले बिहार, झारखंड, पूर्वांचल और पूर्वी भारत के लोगों को अब ट्रेनों का टिकट बुक कराने में दिक्कत नहीं होगी. भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा पर दूसरे प्रदेशों से घर जाने वाले लोगों को त्योहारी तोहफा देते हुए करीब 7000 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. गुरुवार 24 अक्टूबर 2024 को इस बात की जानकारी देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि दीपावली और छठ पूजा के लिए इस साल 7000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. सरकार की ओर से अनुमान लगाया गया है कि 7000 स्पेशल ट्रेनों को चलाने के बाद करीब 2 लाख से अधिक लोग सफर कर सकेंगे.
पिछले साल से 2500 अधिक चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन
सबसे बड़ी बात यह है कि भारतीय रेलवे पिछले साल 2023 के मुकाबले इस साल 2024 में दिवाली और छठ पूजा के लिए अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है. केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पिछले साल भारतीय रेलवे ने कुल 4500 स्पेशल ट्रेन चलाई थी. इस साल ये संख्या 7000 कर दी गई है. उन्होंने कहा कि स्पेशल ट्रेन से इस साल करीब 2 लाख अतिरिक्त लोग सफर कर पाएंगे.
रेलवे स्टेशनों पर तैनात रहेंगे रेलवे और आरपीएफ के कर्मचारी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि त्योहारों के दौरान ट्रेनों से सफर करने वाले लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित रखने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे और आरपीएफ के कर्मचारियों को रेलवे स्टेशन पर तैनात किया गया है. हर बड़े स्पेशन पर दिवाली और छठ पर्व के लिए अलग से ऑपरेशन रूम बनाया गया है.
इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में सरकार राज, 4 सरकारी कंपनियों का जल्द आएगा आईपीओ
बड़े स्टेशनों और जोन के लिए बॉगी रिजर्व
उधर भारतीय रेलवे अधिकारियों का कहना कि स्पेशल ट्रेन के साथ-साथ हर बड़े स्टेशन और जोन में कुछ डिब्बों को रिजर्व में रखा गया है. इससे की जरूरत पड़ने पर उन्हें व्यस्त रूट पर चलाया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि यात्रियों को एडिशनल या स्पेशल ट्रेन की जानकारी आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का मिल जाएगी. वह अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन,वेबसाइट या ऐप से इनकी टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: म्यूचुअल फंड के महाखिलाड़ियों को लगने वाला है झटका, 1 नवंबर से बदल जाएगा ये नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










