शेयर बाजार में सरकार राज, 4 सरकारी कंपनियों का जल्द आएगा आईपीओ

Updated at : 24 Oct 2024 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार में सरकार राज, 4 सरकारी कंपनियों का जल्द आएगा आईपीओ

IPO

Upcoming IPO: सरकार का ग्रीन एनर्जी सेक्टर की कंपनियों का आईपीओ लाने पर जोर है. सरकार को इस समय ग्रीन एनर्जी में बेहतर संभावनाएं दिखाई दे रही है.

विज्ञापन

Upcoming IPO: आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) के जरिए कंपनियों के शेयरों में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है. आपके पास सरकारी कंपनियों के शेयरों में पैसा लगाने का बेहतरी अवसर आने वाला है. खबर है कि आने वाले दिनों में 4 सरकारी कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं, जिसमें निवेश किया जा सकता है. इसके लिए सरकार की ओर से भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) में दस्तावेज दाखिल करा दिए गए हैं.

एनटीपीसी ग्रीन के आईपीओ को सेबी से मिली मंजूरी

सीएनबीसी आवाज की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार जिन 4 प्रमुख कंपनियों का आईपीओ लाने जा रही है, उनमें नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) की सहयोगी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन, एसजेवीएनएल ग्रीन, एनएलसी ग्रीन और एनएसपीसी ग्रीन शामिल हैं. इनमें एनटीपीसी ग्रीन के आईपीओ की मंजूरी सेबी की ओर से पहले ही दी जा चुकी है. बाकी के तीन अन्य कंपनियों के आईपीओ के दस्तावेज सेबी में दाखिल कर दिए गए हैं. अब केवल मंजूरी मिलना बाकी है.

ग्रीन एनर्जी के आईपीओ पर सरकार का जोर

सीएनबीसी आवाज ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि सरकार का ग्रीन एनर्जी सेक्टर की कंपनियों का आईपीओ लाने पर जोर है. सरकार को इस समय ग्रीन एनर्जी में बेहतर संभावनाएं दिखाई दे रही है. अब सरकार का ध्यान इन कंपनियों की रणनीतिक हिस्सेदारी में बिक्री करने के बजाए बाजार से धन जुटाने के लिए आईपीओ लाने पर है.

इसे भी पढ़ें: रॉकेट बने इन 5 कंपनियों के शेयर, दूसरी तिमाही के नतीजों से मिला तगड़ा सपोर्ट

सितंबर में रिकॉर्डतोड़ आईपीओ की लिस्टिंग

रिपोर्ट में कहा गया है कि आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) की ओर से सितंबर महीने के लिए जारी की गई बुलेटिन में सितंबर महीने को आईपीओ के लिहाज से पिछले 14 सालों के दौरान सबसे बेहतर महीना बताया गया है. आरबीआई की बुलेटिन में कहा गया है कि सितंबर महीने के दौरान आईपीओ की लिस्टिंग में रिकॉर्ड उछाल आया है. यह एक दशक से अधिक समय में सबसे व्यक्त आईपीओ टाइम को दर्शाता है.

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 6 दिनों में 10,000 तक महंगी हुई चांदी, 2,850 रुपये बढ़ा सोने का भाव, जानें असली रेट

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola