Gen Z से पंगा पड़ा भारी! McDonald's India के इंटर्न ने बॉस को किया एक्सपोज, वसूल ली सैलरी

Updated:
विज्ञापन

McDonald's India का लोगो और इंटर्न द्वारा किया गया पोस्ट, फोटो एक्स

Gen Z से पंगा McDonald's India को कथित रूप से भारी पड़ गया. एक इंटर्न ने न केवल अपने बॉस को एक्सपोज किया, बल्कि अपनी बकाया सैलरी भी वसूल कर ली. अब यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

McDonald's India के लिए रविवार का दिन किसी बुरे सपने की तरह साबित हुआ. कथित रूप से कंपनी के एक इंटर्न ने वेबसाइट को हैक किया और फिर अपनी सैलरी की मांग करते हुए एक के बाद एक कई पोस्ट कर डाले.

विज्ञापन

बॉस को कर दिया एक्सपोज

इंटर्न ने अपने बॉस अमित जोशी को एक्सपोज करते हुए गंभीर आरोप लगाए. Gen Z इंटर्न ने जिस तरह से कंपनी और अपने बॉस को एक्सपोज करके सबक सिखाया, उसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.

इंटर्न ने McDonald's के ऑफिशियल अकाउंट पर क्या लिखा?

इंटर्न ने McDonald's के ऑफिशियल अकाउंट से पहला पोस्ट करते हुए लिखा:

"नमस्ते आप सभी को! मैं मैकडी (McDonald's) इंडिया में एक इंटर्न हूं. मेरे बॉस, अमित जोशी, ने मुझे महीनों से सैलरी नहीं दी है, जिसकी वजह से मुझे दो अलग-अलग नौकरियां करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. मैं मैकडॉनल्ड्स के कई एशियाई सोशल मीडिया अकाउंट्स संभालता हूं, लेकिन अमित जोशी ने मुझे काफी समय से पैसे नहीं दिए हैं."

दूसरा पोस्ट:

"कस्टमर सपोर्ट और डिलीवरी की अपनी दो अन्य नौकरियों के अलावा, मैं मीमकॉइन (memecoins) में ट्रेडिंग करने की कोशिश भी करता हूं. मैं हर दिन सचमुच भूखा रहता हूं क्योंकि मैं उनमें अपने सारे पैसे गंवा बैठता हूं."

तीसरा पोस्ट:

इंटर्न ने अपने तीसरे पोस्ट में बताया कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया:

"चूंकि अमित जोशी मेरी सैलरी देने से इंकार कर रहे हैं, इसलिए मैं कम्युनिटी सपोर्ट (सामुदायिक सहायता) लेने की योजना बना रहा हूं. मुझे लगता है कि यह एक अच्छा विकल्प है क्योंकि उनके पास ₹60,000 (लगभग $650) से ज्यादा का बकाया है; मुझे महीनों से सैलरी नहीं मिली है."


क्या मिल गई सैलरी?

इंटर्न ने एक और पोस्ट में यह भी साफ कर दिया कि उसके इस एक एक्शन से उसकी सैलरी मिल गई. उसने लिखा:

"धन्यवाद, मैंने अपने पैसों का दावा कर लिया है (पैसे निकाल लिए हैं)!"

कंपनी का नहीं आया कोई बयान

Gen Z इंटर्न ने सैलरी निकलवाने के लिए कथित रूप से जो रास्ता अपनाया, उस पर अभी तक कंपनी की ओर से कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.


ये भी पढ़ें: छोटे कारोबारियों के लिए RBI ने बदले लोन के नियम, अब ऐसे मिलेगा फायदा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola