Tamil Nadu: तमिलनाडु में टाटा मोटर्स के 9,000 करोड़ के प्लांट की नींव, सीएम स्टालिन ने किया शिलान्यास

CM Stalin lays the foundation stone for Tata Motors' ₹9,000 crore plant in Tamil Nadu
टाटा मोटर्स ने शनिवार को तमिलनाडु में 9,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की नींव रखी. इस परियोजना के तहत टाटा मोटर्स जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) के लिए अगली पीढ़ी के वाहनों का निर्माण और निर्यात करेगी.
Tamil Nadu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शनिवार को टाटा मोटर्स की एक नई विनिर्माण इकाई की आधारशिला रखी, जिसमें 9,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. चेन्नई से लगभग 115 किलोमीटर दूर पनपक्कम में इस परियोजना का भूमिपूजन समारोह आयोजित हुआ. इस संयंत्र से 5,000 नए रोजगार अवसरों के सृजन की उम्मीद है.
भूमिपूजन समारोह में दिग्गजों की उपस्थिति
मुख्यमंत्री के साथ स्टालिन द्रमुक के वरिष्ठ मंत्री दुरई मुरुगन, टीआरबी राजा, मुख्य सचिव एन मुरुगनंदम और टाटा संस लिमिटेड के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने भी भूमिपूजन समारोह में हिस्सा लिया. इस अवसर पर, स्टालिन ने तमिलनाडु में टाटा मोटर्स के विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की योजना को लेकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की.
Also Read: Gold Rate Today: आज सस्ता हुआ सोना, जानें आज क्या चल रही है कीमत
सीएम स्टालिन ने खुशी जाहिर की
आगे स्टालिन ने कहा की मैं टाटा मोटर्स का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने अपने नए संयंत्र के लिए रानीपेट को चुना. 9,000 करोड़ रुपये का यह निवेश 5,000 नौकरियों के अवसर पैदा करेगा, जो इस क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान है.
Also Read: New Rules : 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये 5 नियम, जानना आपके लिए है बहुत जरूरी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




