बजट 2023: सिगरेट का कश लेना हुआ महंगा, जानें सरकार ने किन चीजों को किया सस्ता

**EDS: VIDEO GRAB VIA SANSAD TV** New Delhi: Union Finance Minister Nirmala Sitharaman presents the Union Budget 2023-24 in the Lok Sabha, in New Delhi, Wednesday, Feb. 1, 2023. (PTI Photo) (PTI02_01_2023_000158B)
बजट 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार बजट पेश किया. इस बजट में कई ऐसी चीजें हैं महंगी हुईं हैं जबकि कुछ चीजों को सस्ता किया गया है. जानें बजट क्या किया गया है महंगा
यदि आप सिगरेट का कश लेने के शौकीन हैं तो बजट से आपको निराशा हाथ लगी है. जी हां…वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जहां इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होने वाली लिथियम ऑयन बैटरियों पर सीमा शुल्क को घटाकर 13 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया. वहीं बजट में सिगरेट पर शुल्क 16 प्रतिशत बढ़ाया गया है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट 2023-24 पेश करने के दौरान यह घोषणा की, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते होंगे. इसके अलावा मोबाइल, टेलीविजन, चिमनी विनिर्माण के लिए भी सीमा शुल्क में राहत दी गयी है. वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन विनिर्माण के लिए कुछ सामान के आयात पर सीमा शुल्क में कटौती की घोषणा की.
वित्त मंत्री ने कहा कि भारत का मोबाइल फोन उत्पादन 2014-15 के 5.8 करोड़ इकाई से बढ़कर पिछले वित्त वर्ष में 31 करोड़ इकाई हो गया. सीतारमण ने यह भी घोषणा की कि टीवी पैनल के ओपन सेल के पुर्जों पर सीमा शुल्क घटाकर 2.5 प्रतिशत किया जाएगा. किचन इलेक्ट्रिक चिमनी पर सीमा शुल्क 7.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार तांबा कबाड़ पर 2.5 प्रतिशत सीमा शुल्क जारी रखेगी.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार निर्यात को बढ़ावा देने के लिए झींगा फ्रीड पर सीमा शुल्क कम करेगी. दूसरी ओर सोने और चांदी के उत्पादों पर सीमा शुल्क में बढ़ोतरी की गयी है. वित्त मंत्री ने कहा कि प्रयोगशालाओं में निर्मित हीरों को बढ़ावा देने के लिए सीमा शुल्क में छूट दी जाएगी. कुछ कलपु्र्जों पर सीमा शुल्क में कटौती से घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा.
Also Read: बजट 2023 : वेतनभोगियों को वित्त मंत्री ने दी बड़ी राहत, नई कर व्यवस्था के तहत 7 लाख रुपये टैक्स फ्री
वित्त मंत्री ने कहा कि लिथियम आयन बैटरी पर शुल्क में छूट को एक और साल के लिए जारी रखा जाएगा. सीमा शुल्क में कटौती का लाभ पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण कार्यक्रम को भी बढ़ावा मिलेगा.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




