Bank Holidays: इन राज्यों में छठ को लेकर बैंक बंद, नवंबर में 10 दिन रहेगी छुट्टी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays in November 2022: छठ का सांध्य अर्घ्य 30 अक्टूबर यानी रविवार को है, इस दिन बैंक में साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. उसके अगले दिन बिहार-झारखंड में छठ की छुट्टी रहेगी और बैंक भी बंद रहेंगे. यहां देखें नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक
Bank Holidays in October/November 2022: आज से छठ महापर्व की शुरूआत हो गयी है. बिहार और झारखंड में यह पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है और कई संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी जाती है. बिहार-झारखंड सहित दुनियाभर में चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर यानी आज से हो चुकी है. सांध्य अर्घ्य 30 अक्टूबर यानी रविवार को है, वैसे में बैंक में साप्ताहिक छुट्टी रहती है. उसके अगले दिन बिहार-झारखंड में छठ की छुट्टी रहेगी और बैंक भी बंद रहेंगे.
-30 अक्टूबर को रविवार है. इस दिन साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
-31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य षष्ठी डाला छठ (सुबह की अर्घ्य)/छठ पूजा (अहमदाबाद, रांची और पटना में अवकाश रहेगा)
-कन्नड़ राज्योत्सव/कुट की वजह से बेंगलूरु और इंफाल में 1 नवंबर को बैंकों की छुट्टी रहेगी.
-6 तारीख को रविवार की छुट्टी के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
-8 नवंबर को गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, रहास पूर्णिमा और वांगला फेस्टिवल है. इस दिन पटना, बेंगलूरु, गंगटोक, अगरतला, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम, इंफाल, कोचि, शिलांग और पणजी छोड़ अन्य जगहों पर बैंकों में अवकाश रहेगा.
-कनकदासा जयंती और वांग्ला फेस्टिवल के कारण 11 नवंबर को शिलांग और बेंगलूरु के बैंकों में अवकाश रहेगा.
Also Read: 50 रुपये में मिलेगा रेलवे का प्लेटफॉर्म टिकट? जानें कांग्रेस के दावे का क्या है सच
-12 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार है. इस दिन बैंक बंद रहेंगे.
-13 नवंबर को रविवार की छुट्टी होगी.
– 20 नवंबर रविवार का साप्ताहिक अवकाश है.
-23 नवंबर को सेंग कुत्सनेम की वजह से शिलांग में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी.
-26 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.
-27 नवंबर को रविवार है.
नोट: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी बैंकों की छुट्टियों को लेकर लिस्ट जारी कर दी है. यहां बता दें, रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों के लिए जो छुट्टियों की लिस्ट जारी हुई है वो सभी जगहों के लिए नहीं है. इसमें कई छुट्टियां ऐसी है जो सिर्फ स्थान विशेष के लिए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










