50 रुपये में मिलेगा रेलवे का प्लेटफॉर्म टिकट? जानें कांग्रेस के दावे का क्या है सच

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्लेटफॉर्म टिकट बढ़ोतरी को लेकर एक तस्वीर शेयर की. जिसमें दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के काम में प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत केवल 3 रुपये थी, लेकिन बीजेपी सरकार में यह बढ़कर 50 रुपये हो गयी है.
रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट को लेकर एक खबर तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. जिसमें दावा किया जा रहा है भारतीय रेल ने प्लेटफॉर्म टिकट में बढ़ोतरी कर दी है. दावा किया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़कर 50 रुपये हो गयी है. दरअसल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की और उसके माध्यम से इस तरह का दावा किया है. आइये वायरल मैसेज की पड़ताल करें और इसका सच जानें.
वायरल मैसेज में क्या किया जा रहा दावा
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्लेटफॉर्म टिकट बढ़ोतरी को लेकर एक तस्वीर शेयर की. जिसमें दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के काम में प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत केवल 3 रुपये थी, लेकिन बीजेपी सरकार में यह बढ़कर 50 रुपये हो गयी है. कांग्रेस के ट्वीट को तेजी से सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को ट्रोल किया जा रहा है.
Also Read: 2025 तक 87% भारतीयों को हो जाएगा कैंसर? जानें वायरल मैसेज का सच
प्लेटफॉर्म टिकट को लेकर कांग्रेस के दावे का सच
प्लेटफॉर्म टिकट को लेकर कांग्रेस ने जो दावा किया है, उसकी पड़ताल पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने किया. जिसमें पाया गया कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है. पीआईबी की टीम ने वायरल मैसेज का सच बताया और ट्वीट किया. यह दावा भ्रामक है. पीआईबी ने प्लेटफॉर्म टिकट की वास्तविक कीमत भी लोगों को बताया.
Also Read: Fact Check: कोरोना वैक्सीन लेने वालों को मोदी सरकार देगी 5000 रुपये? जानें वायरल मैसेज का सचएक ट्वीट में यह भ्रामक दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेल के प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत ₹50 हो गई है
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) October 27, 2022
#PIBFactCheck
▶️ रेल प्लेटफार्म टिकट की कीमत ₹10 ही है
▶️ विशेष परिस्थितियों में भीड़ व दुर्घटना की आशंका को देखते हुए DRMs द्वारा अल्पकालिक तौर पर इसकी कीमत बढ़ाई जा सकती है pic.twitter.com/eJc3duCyNe
प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत केवल 10 रुपये
कांग्रेस के भ्रामक ट्वीट पर पीआईबी ने ट्चीट कर बताया कि प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत केवल 10 रुपये है. आगे बताया कि विशेष परिस्थितियों में भीड़ व दुर्घटना की आशंका को देखते हुए DRMs द्वारा अल्पकालिक तौर पर इसकी कीमत बढ़ाई जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




