Live Updates

Business News Updates: झूम उठा शेयर बाजार, सेंसेक्स में शानदार उछाल, निफ्टी ने भी दर्ज की बढ़त

Updated:
विज्ञापन

Business News Updates Today: वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुझानों के बीच भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन झूम उठा. घरेलू शेयर बाजार जबरदस्त तेजी के साथ हरे निशान पर बंद हुए. आज के कारोबार में सेंसेक्स ने 556 अंकों की छलांग लगायी और 61,749.25 पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी ने 166 अंकों की बढ़त दर्ज की. कारोबार के अंत में निफ्टी 18,255.80 पर बंद हुआ. वहीं, रुपया दो पैसे की मामूली बढ़त के साथ 81.78 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

विज्ञापन

सेंसेक्स में उछाल, निफ्टी ने भी दर्ज की बढ़त

शेयर बाजार में अच्छा उछाल देखने काे मिला. दिनभर के कामकाज के बाद सेंसेक्स 555.95 अंक के उछाल से 61,749.25 अंक पर, जबकि निफ्टी 165.95 अंक की बढ़त के साथ 18,255.80 अंक पर बंद हुआ. बाजार में यह उछाल निवेशकों के लिए अच्छा संकेत है. हालांकि रुपये में कुछ खास उछाल देखने को नहीं मिला. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया दो पैसे की मामूली बढ़त के साथ 81.78 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

सेंसेक्स में उछाल, निफ्टी ने भी दर्ज की बढ़त

सेंसेक्स 555.95 अंक के उछाल से 61,749.25 अंक पर; निफ्टी 165.95 अंक की बढ़त के साथ 18,255.80 अंक पर. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया दो पैसे की मामूली बढ़त के साथ 81.78 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर.

Go First ने 15 मई तक टिकट बुकिंग रोकी, DGCA ने यात्रियों का पैसा लौटाने का दिया निर्देश

संकट में फंसी एयरलाइन गो फर्स्ट ने 15 मई तक टिकट बुकिंग रोकने की घोषणा की है. इसके अलावा एयरलाइन यात्रियों को टिकट का पैसा लौटाने या भविष्य में यात्रा के लिए उनके इस्तेमाल की अनुमति देने पर विचार कर रही है. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने यह जानकारी दी है. एयरलाइन द्वारा तीन मई से तीन दिन के लिए अपनी उड़ानें निलंबित करने के फैसले के बाद डीजीसीए ने गो फर्स्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

EV ग्राहकों को वापस मिलेंगे इतने रुपये

ईवी कंपनियों ने इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटी खरीदनेवाले ग्राहकों से चार्जर के लिए अलग से 10,000 से 15,000 रुपये तक चार्ज किये हैं. ग्राहकों को ये पैसे वापस मिलेंगे. EV पर सब्सिडी का जोर-शोर से प्रचार होने के बाद साल 2023 में ग्राहक चार्जर की अलग से कीमत लेने की शिकायत करने लगे. इस पर संज्ञान लेते हुए भारी उद्योग मंत्रालय ने कंपनियों को नोटिस जारी किया. ओला इलेक्ट्रिक ने इस संबंध में 4 मई, गुरुवार सुबह Twitter पर अपना बयान जारी​ किया है.

सरकार ने नोटिस जारी कर कही थी यह बात

केंद्र सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक बाइक बनाने वाली कंपनियों को नोटिस जारी किया था. ये कंपनियां सरकार से फेम सब्सिडी लेने के बाद भी ग्राहकों को उसका पूरा फायदा नहीं दे रही थीं. ग्राहकों से शिकायत मिलने के बाद केंद्र सरकार ने इस ओर ध्यान दिया और कंपनियों को नोटिस भेजा. इसके बाद कंपनियों ने चार्जर के लिए लिये गए पैसे लौटाने का फैसला लिया है.

इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर ग्राहकों को वापस मिलेंगे चार्जर के पैसे

इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटी खरीदने वालों के लिए गूड न्यूज है. अगर आपने चार्जर के लिए अलग से पैसे दिये हैं, तो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी आपको चार्जर के पैसे वापस लौटाने वाली है. ओला, एथर, हीरो, टीवीएस जैसी बड़ी कंपनियां अपने ग्राहकों को चार्जर के लिए वसूले गए कुल 288 करोड़ रुपये की रकम वापस करने जा रही हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola