Stock Market: शुक्रवार को बाजार ने किया निराश, BSE 887.64 अंक लुढ़क और NIFTY 234.15 अंक की बड़ी गिरावट पर बंद
Business News in Hindi: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में बिकबाली का दौर रहा. पूरे दिन सारे सूचकांन लाल निशान पर दिखे. अंत में बीएसई सेंसेक्स 887.64 अंक लुढ़क कर 66,684.26 और एनएसई निफ्टी 234.15 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 19,745 अंक पर बंद हुआ. वहीं, गुरुवार को कमजोर शुरूआत के बाद दिन में BSE सेंसेक्स 474.46 अंक की छलांग के साथ 67,571.90 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 146 अंक की बढ़त के साथ 19,979.15 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. जबकि, गुरूवार को Dow Jones में 164 अंकों की बढ़त रही और यह 35,225.18 के लेवल पर बंद हुआ.
शुक्रवार को बाजार ने किया निराश, BSE 887.64 अंक लुढ़क और NIFTY 234.15 अंक की बड़ी गिरावट पर बंद
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में बिकबाली का दौर रहा. पूरे दिन सारे सूचकांन लाल निशान पर दिखे. अंत में बीएसई सेंसेक्स 887.64 अंक लुढ़क कर 66,684.26 और एनएसई निफ्टी 234.15 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 19,745 अंक पर बंद हुआ. इससे पहले आज सुबह की बाजार का रुख नरम होने का अंदाजा लग गया था. प्री ओपनिंग में GNITY 100 अंक टूट गया.
जेएसडब्ल्यू स्टील ने पहली तिमाही में कमाया तीन गुना मुनाफा
जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) ने शुक्रवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका शुद्ध लाभ लगभग तीन गुना होकर 2,428 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि 2022-23 की इसी अवधि में उसने 839 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था. जेएसडब्ल्यू स्टील ने बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय बढ़कर 42,544 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 38,275 करोड़ रुपये थी. वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कंपनी का खर्च 39,030 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि में 36,977 करोड़ रुपये था. कंपनी के बोर्ड ने शुक्रवार को हुई बैठक में स्वयं सौरभ को मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया.
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की जोरदार शुरुआत, शेयर 60 प्रतिशत प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजारों में शानदार शुरुआत की और इसके शेयर 25 रुपये के निर्गम मूल्य से 60 प्रतिशत प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुए. शेयर बीएसई पर 59.8 फीसदी की बढ़त के साथ 39.95 रुपये पर सूचीबद्ध हुए. बाद में ये 91.76 प्रतिशत बढ़कर 47.94 रुपये पर पहुंच गए. एनएसई पर उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर निर्गम मूल्य से 60 फीसदी प्रीमियम के साथ 40 रुपये पर सूचीबद्ध हुए. बीएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 5,185.82 करोड़ रुपये रहा. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ को 101.91 गुना अभिदान मिला था. पेशकश के लिए मूल्य सीमा 23-25 रुपये प्रति शेयर थी.
कमजोर बाजार ने 10 प्रतिशत तक तोड़ा Infosys का शेयर, टूटकर 1305 रुपये पर आया
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में बिकवाली देखने को मिल रही है. ऐसे तिमाही का नतीजा जारी करने के दूसरे दिन ही, Infosys के शेयर करीब 10 प्रतिशत तक टूट गए हैं. अभी Infosys का शेयर 9 फीसदी टूटकर 1305 रुपये पर आ गया है. जबकि गुरूवार को यह 1450 रुपये पर बंद हुआ था. असल में कंपनी के तिमाही नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं. वहीं, इंफोसिस मैनेजमेंट से रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस में भारी कटौती की है. जिसके चलते पूरे आईटी सेक्टर को लेकर सेंटीमेंट खराब हए हैं. आज निफ्टी पर आईटी इंडेक्स में करीब 4 फीसदी गिरावट आई है. इस गिरावट में कंपनी का मार्केट कैप भी घटकर 5.51 लाख करोड़ रह गया है.
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गिरा, 12 पैसे टूटकर 82.05 पर आया
घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे गिरकर 82.05 पर आ गया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.03 पर खुला, और फिर 82.05 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट को दर्शाता है. रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 81.93 पर बंद हुआ था. इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत गिरकर 100.78 पर आ गया. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.78 प्रतिशत बढ़कर 80.26 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 3,370.90 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
एशियाई बाजारों में मिक्स्ड ट्रेंड, एशियाई बाजारों में मिक्स्ड ट्रेंड, 100 अंक टूटा GNIFTY
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में कमजोरी दिख रही है. प्री ओपनिंग में GNITY 100 अंक टूट गया. गुरुवार को कमजोर शुरूआत के बाद दिन में BSE सेंसेक्स 474.46 अंक की छलांग के साथ 67,571.90 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 146 अंक की बढ़त के साथ 19,979.15 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. जबकि, गुरूवार को Dow Jones में 164 अंकों की बढ़त रही और यह 35,225.18 के लेवल पर बंद हुआ.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए