Budget 2025: मोदी सरकार 3.0 में पहली बार बिजनेस करने वाली 5 लाख महिलाओं और SC-ST के लिए नई योजना

Updated:
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन बजट पेश करते हुए

Budget 2025: बजट 2025-26 में मोदी सरकार ने एक बार फिर महिलाओं पर फोकस किया है और उनके स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति की चिंता करते हुए घोषणाएं की हैं.

विज्ञापन

Budget 2025: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 2025-26 के बजट में गरीब, अन्नदाता, युवा और नारी पर केंद्रित बजट पेश कर रही हैं. उन्होंने अपने बजट भाषण में बताया कि देश की 70 प्रतिशत महिलाएं आर्थिक गतिविधियों में शामिल हो गई हैं. महिलाओं को केंद्र में रखते हुए पहली बार उद्यम करने वाली पांच लाख महिलाओं के लिए केंद्र सरकार नई योजना लेकर आई है, इस योजना के तहत महिला और एसएसी और एसटी उम्मीदवारों को शामिल किया गया है.

वित्तमंत्री ने बताया कि वे आंगनबाड़ी को और सशक्त करेंगी ताकि गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो. निर्मला सीतारमण ने पोषण 2.0 का ऐलान किया. पोषण योजना के तहत कुपोषण दूर करने और बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार की कोशिश की जाती है. उन्हें पोषाहार उपलब्ध कराए जाते हैं. पोषण योजना के तहत प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना, पोषण अभियान , आंगनवाड़ी सेवा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और किशोरियों के लिए योजना शामिल हैं. नए स्टार्टअप के 10,000 करोड़ रुपये का नया योगदान दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Aam Budget 2025 Live Updates : बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना का ऐलान

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola