किसानों क 5 लाख तक के लोन पर देना होगा कम ब्याज, जानें बजट 2025 में क्या है नया

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Budget 2025 focus on farmer

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट प्रस्तुत कर रही हैं. वित्त मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है, जिसमें कृषि पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है. हमारा ध्यान बुनियादी ढांचे के विकास पर है. हमारा उद्देश्य कृषि उत्पादकता को बढ़ाना है. यहां जानें इस साल का बजट किसानों के लिए क्यों खास है.

विज्ञापन

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट प्रस्तुत किया है. उन्होंने उल्लेख किया कि हम आर्थिक विकास की दिशा में अग्रसर हैं. यह बजट देश की आकांक्षाओं को दर्शाता है. सीतारमण लगातार आठवीं बार सदन में बजट पेश कर रही हैं, जिसमें उन्होंने पहले छह पूर्णकालिक और दो अंतरिम बजट प्रस्तुत किए हैं. वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि हम विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए सस्ते ऋण की घोषणा की है. निर्मला सीतारमण किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लोन लेने की लिमिट को बढ़ा दी है, यहां जानें विस्तार से

जानें कितना बढ़ा किसान क्रेडिट कार्ड का लिमिट

बजट में केसीसी के अंतर्गत किसानों के लिए क्रेडिट लिमिट को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी. किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है. इस घोषणा का विशेष रूप से छोटे और मझोले किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा, और इसके परिणामस्वरूप ग्रामीण मांग में भी वृद्धि देखी जा सकती है, जिससे गांवों की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा.

क्या है किसान क्रेडिट कार्ड

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) एक वित्तीय उत्पाद है जिसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और NABARD (नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चरल एंड रूरल डेवलपमेंट) द्वारा किसानों को उनकी कृषि और संबंधित कार्यों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए लॉन्च किया गया है. इस कार्ड का उद्देश्य किसानों को सस्ते दरों पर ऋण उपलब्ध कराना और उनके कृषि कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन मुहैया कराना है.

आज Budget 2025 पेश के दौरान कैसी रहेगी ग्रहों की दृष्टि, जानें यहां

किसान क्रेडिट कार्ड के प्रमुख उद्देश्य:

  • कृषि ऋण उपलब्ध कराना: KCC किसानों को कृषि कार्यों के लिए तत्काल ऋण प्रदान करता है, जो उन्हें फसल की बुवाई, सिंचाई, उर्वरकों, बीजों, कीटनाशकों, और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करता है.
  • सस्ती ब्याज दरें: KCC पर सामान्यत: बैंकों की सामान्य ऋण दरों की तुलना में सस्ती ब्याज दरें लागू होती हैं, जिससे किसानों को कम खर्च पर वित्तीय सहायता मिलती है.
  • आसान पुनर्भुगतान विकल्प: ऋण की पुनर्भुगतान की प्रक्रिया सरल होती है, और किसानों को अपनी फसल की कटाई के बाद भुगतान करने की सुविधा मिलती है. आपातकालीन वित्तीय सहायता: इस कार्ड का उपयोग किसानों को आपातकालीन स्थितियों, जैसे प्राकृतिक आपदाओं या फसल की खराबी, के दौरान भी वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola