आज Budget 2025 पेश के दौरान कैसी रहेगी ग्रहों की दृष्टि, जानें यहां

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Budget 2025 Grah Sthiti

Budget 2025: आज केंद्रीय बजट पेश होगा, ऐसे में ग्रहों की स्थिति क्या होगी, यहां से जानें

विज्ञापन

Budget 2025: आज 01 फरवरी 2025 दिन शनिवार माघ शुक्लपक्ष तृतीया तिथि तृतीया सुबह 11:38 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि ,नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद ,योग परिघ उपरांत शिव, करण गर सुबह 11:38 मिनट तक उपरांत वणिज सूर्य और बुध मकर राशि में चंद्रमा, राहु और शुक्र की युति मीन राशि में मंगल मिथुन राशि में वक्री होकर विराजमान है देवगुरु वृहस्पति वृष राशि में विराजमान रहेगे केतु कन्या राशि बैठ है.

बजट 2025 पर सूर्य और बुध की युति का प्रभाव

मकर राशि में सूर्य और बुध की युति बहुत ही प्रभावी माना जाता है बुध राजकुमार ग्रह है यह बैंकिंग तथा गणित जैसे विषयों को मजबूत करते है बजट तथा शेयर मार्केट में इनका प्रभाव देखा जाता है बुध अगर अनुकूल स्थति में रहते है देश दुनिया के लिए अच्छा होता है बुध मित्र के राशि मकर में है लेकिन सूर्य अनुकूल स्थति में नहीं है सूर्य शनि की राशि मकर राशि में संचरण कर रहे है. सूर्य मकर राशि में अनुकूल नहीं होता है.लेकिन ग्रहों की स्थति बजट पर देखा जाए शनि सबसे अच्छा स्थति में है. स्वग्रही होकर बैठे है जो 2025 के बजट को मजबूत बनायेगे .मंगल वक्री होकर बुध की राशि मिथुन में बैठे है जो टेक्निकल क्षेत्र को मजबूतीकरण करेगे. उर्जा के क्षेत्र में देश उन्नति करेगा ऊर्जा के क्षेत्र में ध्यान रहेगा.

बजट 2025 में मीन राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण

बजट पर मीन राशि में बन रहा त्रिग्रही योग मीन राशि के स्वामी वृहस्पति है मीन राशि जल तत्व राशि है इस राशि में राहू ,शुक्र और चंद्रमा की युति बजट पर ज्यादा प्रभावित कर सकता है.राहु के साथ चंद्रमा की युति अनुकूल नहीं माना जाता है राहु चंद्रमा जब एक साथ होते है ग्रहण योग बन जाता है शुक्र और चंद्रमा की उपस्तिथि मीन राशि में आर्थिक तरह से कमजोर करता है बजट 2025 पर मीन राशि में त्रिग्रही योग के कारण किसान के लिए अच्छा लाभ मिलेगा महिला विकास योजना पर विशेष तौर पर बजट में ध्यान दिया जायेगा, हरित क्रांति को लाभ मिल सकता है.

बजट 2025 पर वक्री मंगल का प्रभाव

बजट का प्रभाव मंगल मिथुन राशि में वक्री होने के कारण रियलस्टेट से सम्बंधित समस्या पर विशेष ध्यान रहेगा इसमें जो परेशानी बन रही है इसको दूर करने का प्रयास होगा.इस समय रियल स्टेट में अच्छा लाभ होगा रियल स्टेट में व्यापार बनाने की योजना बनाए है उनको सरकार अच्छा लाभ देगी,रियल स्टेट में विशेष छूट मिलेगा.

शनि स्वगृही होने से बजट 2025 पर प्रभाव

शनि कुम्भ राशि में है जिसे बजट पर उत्तम लाभ देंगे.कानून सम्बंधित समस्या को मजबूत करेगे जनता के लिए उत्तम रहेगा. टेक्स में छुट मिलेगा, डिजिटल क्षेत्र को आसान बनाने के लिए कई तरह से योजना बनाया जायेगा.कृषि कार्य को लेकर विशेष ध्यान रखा जायेगा,किसान को सही समय पर बीज तथा सरकार से समय पर ऋण उपलब्ध हो ,तथा फसल की बीमा योजना पर ध्यान दिया जायेगा .

बजट 2025 पर देवगुरु वृहस्पति का प्रभाव

देवगुरु वृहस्पति वृष राशि में बैठे है यह शुक्र की राशि है इनके प्रभाव से भारत के निति में बदलाव होगा जो बाजार भाव के अनुकूल रहे, इलेक्ट्रिक वाहन पर विशेष पैकेज मिल सकता है .सामाजिक तथा कल्याण योजना के क्षेत्र में राहत मिलेगा यह बजट ग्रहों के भाव तथा उनके दृष्टी से बजट बहुत ही अनुकूल रहेगा .बाजार के कुछ वस्तुएं ,इस्पात ,पेपर चमरा के भाव में वृद्धि हो सकता है पेपर ,प्लास्टिक केमिकल के क्षेत्र में थोडा राहत मिलेगा.जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola