Budget 2024 : आंध्र प्रदेश के लिए खुला मोदी सरकार का खजाना
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 Jul 2024 12:00 PM
Budget 2024 : आंध्र प्रदेश के लिए मोदी सरकार का खजाना खुल गया है. टीडीपी केंद्र की एनडीए सरकार में खास सहयोगी है. जानें बजट की खास बातें
Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट मंगलवार को पेश किया. इसमें एनडीए की खास सहयोगी टीडीपी के प्रदेश यानी आंध्र प्रदेश का खास ख्याल रखा गया. सीतारमण ने कहा कि आंध्र प्रदेश को 15,000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी. आंध्र प्रदेश के तीन जिलों को पिछड़ा क्षेत्र अनुदान प्रदान किया जाएगा.
वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्वोदय योजना तैयार करेगी. आंध्र प्रदेश में राजधानी शहर के विकास के लिए सरकार विशेष वित्तीय सहायता केंद्र सरकार देगी. केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश की राजधानी के विकास की व्यवस्था करेगी. इसके लिए चालू वित्त वर्ष और भविष्य के वर्षों में 15,000 करोड़ रुपये दिया जाएगा.
आंध्र प्रदेश के लिए क्या है बजट में खास
केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार राजधानी शहर के विकास के लिए खास प्रावधान लेकर आएगी. इसके लिए विशेष वित्तीय सहायता भी सरकार की ओर से उपल्बध करवाई जाएगी. इसके अलावा केंद्र ने प्रदेश की महिलाओं तथा लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक आवंटित करने की बात कही है. अपने बजट भाषण में सीतारमण ने कहा कि पोलावरम सिंचाई परियोजना को पूरा करने और उसके वित्तपोषण के लिए पूरी तरह से हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. मंत्री ने सूबे के तीन जिलों के लिए पिछड़ा क्षेत्र अनुदान की भी घोषणा की है.
Read Also : Union Budget 2024: बिहार को सड़क, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज और बिजनेस कोरिडोर का तोहफा
टीडीपी केंद्र में बीजेपी की प्रमुख सहयोगी
तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) केंद्र में बीजेपी की प्रमुख सहयोगी है. आंध्र प्रदेश के राजनीतिक दल 2014 से ही राज्य के लिए विशेष श्रेणी का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर बार-बार विरोध प्रदर्शन प्रदेश में किए जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










